Breaking News

दस्तक देने को तैयार, होगा संचारी रोगों पर वार

  • संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान का शुभारम्भ
  • सीएमओ ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये दिलाई शपथ, फागिंग वाहनों को मुख्यालय से हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
  • 19 अक्टूबर से 17 नवंबर तक संचारी रोग नियंत्रण माह एवं 1 नवम्बर तक दस्तक अभियान

कानपुर। विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारम्भ मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से किया गया। अभियान में विभिन्न विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए गतिविधियां आयोजित करेंगे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नैपाल सिंह ने मंगलवार को मुख्यालय से हरी झण्डी दिखाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलायी और नगर निगम के फागिंग वाहनों को मुख्यालय से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। डॉ. नैपाल सिंह ने बताया कि जनपद में संचारी रोग नियंत्रण माह 19 अक्टूबर से 17 नवंबर तक एवं दस्तक अभियान 19 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक चलाया जाएगा।

डॉ. नैपाल सिंह ने बताया कि अभियान में चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, नगर निगम, ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग आदि शामिल हैं और संयुक्त रूप से कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि दस्तक अभियान के दौरान प्रशिक्षित आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी द्वारा घर – घर जाकर लोगो को संचारी रोगों से बचाब के उपाय, लक्षण एवं निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। आशा कार्यकर्ता दिमागी बुखार के लक्षण एवं उपचार के विषय में समुदाय को जागरूक करेंगी।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल वीबीडी डॉ. एपी मिश्रा ने बताया कि दस्तक अभियान में आशा कार्यकर्त्ता गृह भ्रमण के दौरान बुखार, क्षय रोग के लक्षण, खाँसी तथा सांस लेने में दिक्कत एवं कुपोषित बच्चों की लाइन लिस्टिंग करेंगी। साथ ही 18 वर्ष से अधिक आयु के कोविड वेक्सीनेशन से छूटे व्यक्तियों की सूची बनाएगी और ए.एन.एम. के माध्यम से मुख्यालय को भेजेंगी।

जिला मलेरिया अधिकारी ए.के. सिंह ने बताया कि सभी लाईन लिस्ट और अभियान की प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन डी.एम.ओ. कार्यक्रम को भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान में विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाए भी सहयोग कर रही है जिसमें पाथ-सीएचआरआई द्वारा क्षमतावर्धन प्रशिक्षण , मच्छर प्रजनन के स्थानों का प्रबंधन , फील्डस्तर पर सहयोग एवं पर्यवेक्षण और अभियान की वेक्टर प्रबंधन की गतिविधियों में सक्रिय रूप से सहयोग किया जा रहा है।

कार्यक्रम में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय शंखवार, डॉ. आर.एन. सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी व कार्यालय के कर्मचारी , यूनिसेफ से फुजैल अहमद, पाथ – सीएचआरआई से सीताराम चौधरी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

  शिव प्रताप सिंह सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

उच्चशिक्षा हेतु सीएमएस छात्रा यूनिवर्सिटी कालेज लंदन में चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के इण्टरनेशनल कैम्ब्रिज सेक्शन की छात्रा नव्या ...