Breaking News

महादेव के इन उपायों से खुल जाएगी बिगड़ी किस्मत, साक्षात घर चलकर आएगी लक्ष्मी

श्मशान को महादेव का क्रीडास्थल माना गया है। मान्यता है कि जो श्मशान स्थित शिव की पूजा करता है, उसके जीवन में कभी कोई ग्रह अपना दुष्प्रभाव दे ही नहीं सकता है। शिव के कुछ उपाय तुरंत असर दिखाते हैं। ये उपाय करने में आसान हैं और कभी भी किए जा सकते हैं। इन उपायों को करने से जीवन और घर में शांति आती है। जानिए ऐसे ही उपायों के बारे में

  • ज्योतिष में आठवें घर को मृत्यु का घर माना गया है। यहां पर सभी ग्रह अपना अशुभ प्रभाव ही देते हैं। यहीं से व्यक्ति की मृत्यु का विचार किया जाता है। ऐसे में यदि श्मशान स्थित शिव की शरण ली जाएं तो व्यक्ति हर संकट से मुक्त हो सकता है। किसी भी दिन श्मशान में जाएं और वहां पर #शिव को प्रणाम कर वहीं के पानी से स्नान करें। ऐसा करना सभी तरह की आर्थिक समस्याओं को दूर कर देता है। स्नान के बाद भी महादेव को प्रणाम करें।

इसे भी पढ़ें – बस स्टॉप पर लगा गुंबद रातोंरात गाय, भाजपा सांसद ने दी थी ये धमकी

  • जब भी आप किसी श्मशान के पास से गुजरें तो मन ही मन वहां स्थित महादेव रूप कालभैरव का स्मरण कर उन्हें नमस्कार करें। इसके लिए आपको #श्मशान में जाने की आवश्यकता नहीं है। इससे घर में घटने वाली सभी प्रकार की अशुभ घटनाएं रुक जाती हैं।
  • श्मशान स्थित कालभैरव के मंदिरों को भी जागृत माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार यदि किसी सिद्ध पुरुष या विद्वान पंडित के मार्गदर्शन में वहां स्थित भैरव जी की नियमित पूजा की जाए तो व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। भैरव को शिव का उग्र स्वरूप माना गया है। अतः इनकी पूजा में विशेष सावधानी रखनी चाहिए अन्यथा लाभ की जगह नुकसान भी हो सकता है।

इसे भी पढ़ें – मोदी सरकार चुनाव के ऐलान से पहले सरकारी कर्मचारियों को देगी ये बड़ा तोहफा

  • शिव का रुद्राभिषेक भी समस्त कष्टों को दूर कर देता है। अतः यदि कभी विशेष संकट की घड़ी आन पड़े तो उनका अभिषेक अवश्य कराएं। यदि नौकरी पाना चाहते हैं तो गन्ने के ज्यूस से अभिषेक करते हैं, सुख के लिए दूध से अभिषेक करते हैं। इस प्रकार अलग-अलग उद्देश्यों के लिए अलग-अलग पदार्थों से अभिषेक किया जाता है।

About News Room lko

Check Also

आज का राशिफल: 30 अप्रैल 2024

मेष राशि:  आज आपके लिए दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी। आप बिजनेस को लेकर ...