Breaking News

महिला का शव खेत से बरामद, हत्या की आशंका

यूपी के फ़िरोज़ाबाद ज़िले में एक महिला का शव बाजरा के खेत से बरामद हुआ है। महिला गर्भवती है, आशंका यह जतायी जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस बात का पता लगाया जा रहा है कि महिला कौन है। हालांकि इस मामले को पुलिस मक्खनपुर थाना क्षेत्र से दो दिन पहले लापता हुयी एक महिला से जोड़कर भी देख रही है। घटना नसीरपुर थाना क्षेत्र के बाकलपुर गांव के पास की है।

गांव के बाहर आज सुबह ग्रामीणों ने जब बाजरा के खेत मे एक महिला का शव पड़ा देखा तो इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की जानकारी थाना नसीरपुर पुलिस को दी गयी पुलिस ने इस बारे में ग्रामीणों से बात की तो किसी ने भी शव की शिनाख्त नही की। महिला गर्भवती थी, ऐसा बताया जा रहा है। शव की शिनाख्त न होने की दशा में पुलिस ने उसका पंचायतनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

मक्खनपुर की घटना से जोड़कर देख रही है पुलिस

मामले की जानकारी मिलने पर सीओ शिकोहाबाद बल्देव सिंह खनेड़ा भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी की। सीओ शिकोहाबाद ने पत्रकारों को बताया कि इस घटना को दो दिन पहले मक्खनपुर इलाके में हुयी घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि मक्खनपुर थाना क्षेत्र के बदनपुर कर्खा में एक महिला की हत्या की सूचना पर पुलिस दो दिन पहले गांव गयी थी, लेकिन महिला लापता थी और उसके घर वाले फरार थे। उन्होंने बताया कि वह महिला भी गर्भवती थी और यह महिला भी गर्भवती है लिहाजा इस मामले को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है। बदनपुर कर्खा वाली महिला के पिता को बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जिसने भी घटना की होगी उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

रिपोर्ट-मयंक शर्मा

About Samar Saleel

Check Also

कांग्रेस, बसपा और सपा के वरिष्ठ नेताओं ने लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के समक्ष मंगलवार ...