Breaking News

महिलाओं ने मनाई राजस्थानी अंदाज में तीज

लखनऊ। संवर्धनी संस्था की ओर से आज शुक्रवार को गोमती नगर स्थित दयाल गेटवे के भव्य प्रांगण में राजस्थानी परंपरा से तीज उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत इनर व्हील क्लब की कोषाध्यक्ष अर्चना अग्रवाल द्वारा रिबन काटने से हुई, जिसके बाद दीप प्रज्वलन किया गया।

महिलाओं ने मनाई राजस्थानी अंदाज में तीज

सम्वर्धिनी टीम ने इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ बारादरी की अध्यक्षा अंजली गोयल के साथ मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने 60 से भी अधिक प्रदर्शकों की विभिन्न जगहों से आई वस्त्र और वस्त्र सामग्री के स्टालों का अवलोकन भी किया।

देश के गुमनाम शहीदों को याद करने के लिए आजादी के अमृत महोत्सव की शुरुआत, कर चले हम फिदा जान-ओ-तन साथियों…

उन्होंने आयोजकों द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि सम्वर्धिनी संस्था के संस्थापक नेहा जैन, विनीता सेठ, अनुमेहा गुप्ता और शानू सिंघल को विशेष रूप से इस आयोजन के लिए बधाई के पात्र हैं। शाम 3 बजे लखनऊ की सभी महिलाएँ राजस्थानी परिधान में सजकर उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। महिलाओं द्वारा राजस्थानी गीतों और जीवंत नृत्य प्रस्तुत किये गए।

महिलाओं ने मनाई राजस्थानी अंदाज में तीज

तीज उत्सव का मुख्य आकर्षण रैम्प वॉक में “तीज क्वीन” का चुनाव था। कड़ी प्रतियोगिता में तीज क्वीन मनीषा सिंह चुनी गई, वहीं पहली रनरअप रीमा अग्रवाल और दूसरी रनरअप प्रीती कुमार चुनी गई। सम्वर्धिनी टीम ने ईश्वर चाइल्ड वेलफेयर फाउंडेशन के लिए 11000 रुपये दान किया।

About Samar Saleel

Check Also

मंडल रेल प्रबंधक ने लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुए उतरेटिया एवं सुलतानपुर स्टेशन का निरीक्षण किया 

लखनऊ। मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने आज मण्डल के अधिकारियों के साथ लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड ...