Breaking News

ब्रजेश पाठक के आवास पर हुआ कार्यकर्ताओं का सम्मान

लखनऊ। मध्य विधानसभा कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन माननीय कानून मंत्री बृजेश पाठक के द्वारा 9 राज भवन कॉलोनी हजरतगंज में किया गया जहां पर सैकड़ों की तादाद में सम्मानित कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया एसभी कार्यकर्ताओं ने मंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि आप जैसा विधायक हम लोगों को मिला आप हम सभी क्षेत्रवासियों को एक विधायक की तरह नहीं बल्कि एक परिवार की तरह देखते और मान सम्मान करते हैं हम सभी गवाह हैं उस क्षण के जिस समय पूरा देश कोविड।

19 जैसी भयंकर महामारी से जूझ रहा था कोई भी नेता मंत्री किसी से नहीं मिलता था उस समय आप हम सभी कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए थे चाहे भोजन की व्यवस्था करनी हो, चाहे ऑक्सीजन की व्यवस्था करनी हो, चाहे दवाओं की व्यवस्था करनी हो, चाहे किसी मरीज को अस्पताल में भर्ती कराना हो आप रात में 2 बजे भी हम सभी के लिए उपलब्ध रहते थे। आप स्वयं सभी फोन को उठाते थे और हम सभी की पूरी तरह से मदद करते थे आज आपके द्वारा सम्मान पाकर हम सभी लोग बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

आज भी आप हर रोज सुबह उठ कर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के जन समूह से मिलते हैं और एक एक लोगों की समस्याओं को सम्मानित तरह से सुनते हैं और संबंधित अधिकारियों को उचित कार्यवाही हेतु निर्देशित भी करते हैं। आपके द्वार से कोई भी व्यक्ति निराश होकर नहीं जाता है। आज की तारीख में बहुत बड़ी बात है और सबसे बड़ी बात यह है कि आप अपने क्षेत्र के साथ साथ पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं।

आज उत्तर प्रदेश के विधायी, न्याय एवं ग्रामीण अभियन्त्रण मंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने आवास पर मध्य विधानसभा क्षेत्र सभी मण्डलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया। श्री पाठक ने सभी मण्डलों के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी एवं कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और आगामी 2022 के चुनाव की तैयारी के दृष्टिगत जी-जान लगाकर जुटने एवं भारी मतों से भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का आह्वाहन किया। इसके साथ ही पार्टी के द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करने, कोविड के नियमों का पूर्ण रूप से पालन करने का भी निर्देश दिया। उक्त कार्यकर्ता सम्मान समारोह के कार्यक्रम में भारत दीक्षित, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी, चैधरी लक्ष्मण सिंह, सह-प्रभारी, एवं अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य रमेश तूफानी, अशोक तिवारी पूर्व संगठन मन्त्री, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त, ए.पी. सिंह, अमर श्रीराम, ओम प्रकाश तिवारी, शोभाराम शुक्ल, बी.डी. शुक्ल, शिव सेवक उपाध्याय, उपसभापति नगर निगम रजनीश गुप्ता, पार्षद मुकेश सिंह मोण्टी, कैलाश गुप्ता नामित पार्षद, पूर्व पार्षद गिरीश गुप्ता, मण्डल अध्यक्षगण आनन्द पाण्डेय, हिमान्शु सोनकर, राकेश सिंह, जीतेन्द्र राजपूत, बृजेन्द्र बाजपेयी, शैलू सोनकर, मनोज वर्मा, अनूप बाजपेयी, मृदुल यादव, धमेन्द्र मिश्रा, रिषभ सोनकर, सोनू साहू, कमलेश यादव, शिवबरन शुक्ला, इन्दल गौतम, तकी अहमद, सुमित रावत, राजू कश्यप, कुमुदिनी तिवारी, शंकर राजभर, खालिद हुसैन, विशाल मिश्रा, शोभा राजपूत, रेनू बाजपेई, राहुल सोनकर, विजय गुप्ता, सुभाष मिश्रा, अंशू मिश्रा, प्रतिभा रावत, बबिता सक्सेना, आरती वर्मा, ऐजाज, मनोज साहू, अजय धानुक, अजय बारी, भाग्यलक्ष्मी, सचिन चैहान, दिवाकर सिंह, देवान्श पाण्डेय, अनुज मिश्रा, सचिन सोनकर, अंकित गुप्ता, शुभम गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

शाश्वत तिवारी
      शाश्वत तिवारी

About Samar Saleel

Check Also

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों ...