Breaking News

World Tourism Day: क्यों खास है इस बार भारत के लिए ‘विश्व पर्यटन दिवस’,जानें… 

27 सितंबर को पूरी दुनिया में विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत यूनाइटेड नेशंस ने की थी। इसके महासचिव हर साल जनता को इस दिन खास संदेश भेजते हैं। इस दिन जगह-जगह टूरिज्‍म से जुड़े कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। ये विकासशील देशों के लिए आय का मुख्य स्रोत भी है।

क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यटन दिवस-

पर्यटन किसी भी देश के सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक और आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण होता है। लोगों को पर्यटन का महत्‍व समझाने के लिए इसे एक दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की गई थी।

संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1980 में 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के तौर पर मनाने का निर्णय लिया. विश्व पर्यटन दिवस मनाने का उद्देश्य दुनिया भर के लोगों को पर्यटन के प्रति जागरूक करना है.

विश्व पर्यटन दिवस 2019 भारत के लिए क्यों हैं खास-

हर साल अलग-अलग देश विश्व पर्यटन दिवस की मेजबानी करते है। आपको जानकर खुशी होगी कि पहली बार विश्व पर्यटन दिवस की मेजबानी भारत कर रहा है। लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व पर्यटन दिवस की एक थीम रखी जाती है, जो हर साल बदलती है। इस बार विश्व पर्यटन दिवस की थीम ‘टूरिज्म एंड जॉब: अ बेटर फ्यूचर फॉर ऑल’ (Tourism and Jobs: a better future for all) है।

भारत अपने ऐतिहासिक और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए पूरे विश्व में मशहूर है। पर्यटन के क्षेत्र में देश लगातार वृद्धि कर रहा है। यहां हर साल 1 करोड़ से भी ज्‍यादा विदेशी पर्यटक आते हैं। पर्यटन मंत्रालय के के अनुसार भारते आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। 2018 में एक करोड़ पांच लाख पर्यटक भारत आए थे।ज्यादातर विदेशी पर्यटक दिल्‍ली, मुंबई, चेन्‍नई, आगरा और जयपुर घूमने आते हैं।

देश की वृद्धि में सहायक टूरिज्म-

भारत विश्व के पांच टॉप पर्यटक स्थलों में से एक है।ग्रामीण क्षेत्रों में भी रोजगार के अवसर कई पैदा हो रहे हैं। साल 2018 में टूरिज्‍म सेक्‍टर का देश की GDP में योगदार 9.2 फीसदी था। चीन, रूस और ब्राजील जैसे उभरते बाजार अब टूरिज्‍म पर खुलकर खर्च कर रहे हैं।

About Samar Saleel

Check Also

उच्चशिक्षा हेतु सीएमएस छात्रा यूनिवर्सिटी कालेज लंदन में चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के इण्टरनेशनल कैम्ब्रिज सेक्शन की छात्रा नव्या ...