Breaking News

हिन्दी पखवाड़ा का चल रहा आयोजन, कैथावा में हुई श्रुत लेख प्रतियोगिता, रविनाथ व आलोक प्रथम

बिधूना। तहसील क्षेत्र में हिन्दी पखवाड़ा के तहत विद्यालय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को कैथावा स्थित नेहरू स्मारक इंटर कालेज कैथावा में छात्र/छात्राओं की श्रुत लेख प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें कक्षा 9 के छात्र रविनाथ व आलोक संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे।

क्षेत्र के नेहरू स्मारक इंटर कालेज कैथावा में हिन्दी दिवस पखवाड़ा के तहत शनिवार को भी हिन्दी भाषा के महत्व पर छात्र/छात्राओं की श्रुत लेख प्रतियोगिता सम्पन्न करायी गयी। प्रतियोगिता में कुल 76 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कक्षा 9 के छात्र रविनाथ व आलोक कुमार ने संयुक्त रूप से प्रथम, कक्षा 12 का छात्र रितिक शर्मा व कक्षा 6 की छात्रा नंदनी संयुक्त रूप से द्वितीय एवं कक्षा 7 की छात्रा कृतिका व गायत्री संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस मौके पर प्रधानाचार्य ब्रम्हदेव तिवारी ने कहा कि प्रतियोगिताओं से जहां बच्चों में हिन्दी की वर्णमाला आदि की जानकारी हो रही है। वहीं उनकी प्रतिभा में भी निखार आ रहा है। कहा कि अभी हिन्दी पखवाड़ा चल रहा है। विद्यालय में आगे भी वौद्धिक, मानसिक, शारीरिक विकास हेतु खेलकूद आदि की प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाता रहेगा। कहा कि हिन्दी की प्रतियोगिताएं यहां पर पढ़ने वाले बालक और बालिकाओं की सृजनात्मक प्रतिभा को उजागर करेगी एवं भाषा के प्रति उनके मन में लगाव उत्पन्न करेगी।

प्रतियोगिता के दौरान प्रभारी अनीता, सुधीर कुमार सिंह बैस, धर्मेन्द्र कुमार, जितेन्द्र भदौरिया, दिलीप सिंह, सुनीन कुमार, अवधेश तिवारी, रानी वर्मा, आरती यादव, माधुरी, चन्द्रवर्धन प्रताप देव सेंगर व लिपिक कौशलेन्द्र प्रताप सिंह बैस मौजूद रहे।

रिपोर्ट – संदीप राठौर चुनमुन/राहुल तिवारी

About Samar Saleel

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...