Breaking News

योगी की काशी यात्रा

डॉ दिलीप अग्निहोत्री
डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास और संस्कृति की गरिमा के प्रति कटिबद्ध रहते है। काशी में इन दोनों तथ्यों का महत्व है। यह विश्व की सर्वाधिक प्राचीन नगरी है। बाबा भोलेनाथ का धाम है। प्राचीन काल से सांस्कृतिक राजधानी के रूप में इसकी प्रतिष्ठा रही है। भारत के अलावा अनेक देशों की यहां के प्रति आस्था है। योगी आदित्यनाथ इसे विश्व स्तरीय तीर्थाटन व पर्यटन केंद्र बनाने की कार्ययोजना पर कार्य कर रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसके प्रति सजग है। कुछ समय पहले उन्होंने काशी के विकास कार्यों की समीक्षा की थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी दो दिन पहले यहां आए थे।

3000 करोड़ की परियोजनाएं: काशी में तीन हजार करोड़ रुपए से अधिक लागत की छब्बीस परियोजनाओं का निर्माण प्रगति पर है। यह कार्य इसी नवम्बर व दिसम्बर तक पूर्ण हो जाएगा। योगी आदित्यनाथ ने काशी पहुंच कर निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति को देखा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए। निर्माण कार्यों विशेषकर पुलों के निर्माण में सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए। कहा कि विद्युत विभाग द्वारा ओटीएस का व्यापक प्रचार प्रसार कराते हुए जनता को इस योजना से लाभान्वित किया जाए। ओटीएस योजना के अन्तर्गत पूर्वांचल क्षेत्र में अब तक सवा लाख लाख विद्युत बिलों में सुधार किया जा चुका है।

भव्य होगी देव दीपावली: अयोध्या में बारह लाख दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया गया था। यह वैश्विक रिकार्ड के रूप में दर्ज हुआ। काशी में देव दीपावली का बड़ी महिमा मानी गई है। योगी आदित्यनाथ ने ने कहा कि देव दीपावली पर इस वर्ष बारह लाख दीये प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके साथ ही लेजर शो व हॉट एयर बैलून आदि कार्यक्रम होंगे। देव दीपावली हेतु चौरासी गंगा घाटों पर पुलिस व्यवस्था के तहत क्षेत्र को आठ जोन,सत्रह सेक्टर व इकतीस सब सेक्टर में विभाजित कर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। घाटों पर जाने वाले रास्तों के इक्कीस प्वाइण्ट के नो-वेहिकल जोन होंगे। इन प्वाइण्ट पर पार्किंग व्यवस्था रहेगी।

योगी आदित्यनाथ ने श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर में दर्शन पूजन किया। उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण कार्यों की प्रगति का निरीक्षण भी किया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के संकल्पों और प्रयासों से कनाडा से भारत वापस लायी गई माँ अन्नपूर्णा जी के प्रतिमा स्थल तथा मन्दिर परिसर की व्यवस्था का भी जायजा लिया। दुर्गाकुण्ड स्थित दुर्गा मन्दिर में दर्शन पूजन किया।

स्वास्थ व जन सुविधा: योगी आदित्यनाथ ने डेंगू प्रभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां विशेष सैनिटाइजेशन कराया जाए। उन्होंने धान क्रय केन्द्र बढ़ाने के निर्देश दिए। खाद की उपलब्धता,गो आश्रय स्थलों की स्थिति के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। निर्देशित किया कि प्रत्येक गोवंश के लिए चारे,पेयजल, दवा एवं ठण्ड से बचाव की समुचित व्यवस्था रहनी चाहिए। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मिलने वाले निःशुल्क खाद्यान्न को होली पर्व तक विस्तारित किया गया है।

इस खाद्यान्न के साथ एक किलोग्राम दाल, एक लीटर खाद्य तेल, एक किलोग्राम नमक सभी कार्डधारक को मिलेगा। अन्त्योदय कार्डधारकों को एक किलोग्राम चीनी भी मिलेगी। उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिए कि शहर में जुड़े नए क्षेत्र के गांवों में शहर की मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

About Samar Saleel

Check Also

खुन खुनजी गर्ल्स पीजी कॉलेज में AdMad का आयोजन

लखनऊ। आज खुन खुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग द्वारा कॉलेज परिसर में ...