Breaking News

पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक ने की खुदकुशी

फिरोजाबाद। जनपद में दो अलग अलग स्थानों पर दो लोगों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। एक युवक ने जहां पत्नी के मायके जाने से नाराज एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी, तो वहीं दूसरे स्थान पर आर्थिक तंगी से परेशान  होकर एक मजदूर  ने खुदकुशी कर ली।आत्महत्या करने की पहली घटना टूंडला थाना क्षेत्र के राधा नगर में हुयी.यहां रहने वाले 27 वर्षीय देवेंद्र प्रजापति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

घटना की जानकारी परिजनों द्वारा पुलिस को दी गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक के भाई योगेंद्र ने बताया कि देवेंद्र का दो दिन पहले अपनी पत्नी से विवाद हुआ था उसके बाद पत्नी मायके चली गयी थी। इसके बाद भी फोन पर कुछ कहासुनी हुयी थी। मृतक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

रामगढ़ इलाके में हुई दूसरी घटना

आत्महत्या की दूसरी घटना रामगढ थाना क्षेत्र नगला मिर्जा बड़ा में हुयी, जहां एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम राकेश पुत्र लक्ष्मण सिंह है जो चूड़ी जुड़ाई का काम करता था। परिजनों ने बताया कि राकेश आर्थिक रूप से परेशान था।

रिपोर्ट-मयंक शर्मा

About Samar Saleel

Check Also

चेन्नई सेंट्रल से भाजपा उम्मीदवार विनोज ने की पीएम की तारीफ, कहा- हमें उनकी कार्यशैली पर भरोसा है

लोकसभा चुनाव का शंखनाद होते ही भाजपा ने पांचवी सूची भी जारी कर दी। इसमें ...