Breaking News

छेड़खानी का विरोध करने पर युवक में महिला का गला रेता, हालत गंभीर

औरैया/बिधूना। खेत पर गयी महिला को गांव के ही एक युवक ने दराती से गला काट दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां पर महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार की देर शाम को क्षेत्र के ग्राम चंदैया निवासिनी ब्रजेश कुमारी (30) पत्नी शिवकुमार आज शाम लगभग 5 बजे गांव से खेत की तरफ गयी थी। तभी वहाँ पहले से मौजूद गांव के ही एक युवक ने महिला से छेड़छाड़ छाड़ करने का प्रयास किया। महिला द्वारा विरोध करने पर महिला का दराती से गला काट दिया और वहां से भाग गया।

शोरगुल सुनकर वहां पर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगो ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि परिजनों की तरफ से कोई लिखित तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। वही बिधूना क्षेत्राधिकारी मुकेश प्रताप ने कहा कि मामले की पूरी जानकारी ली गयी है और महिला अभी स्वस्थ और सुरक्षित है। महिला के परजिनों से तहरीर  मिलने के बाद जरूरी कार्यवाही की जाएगी।

रिपोर्ट-अनुपमा सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

फाजिलनगर के पगरा पड़री में भोजपुरी फ़िल्म का हुआ शुभ मुहूर्त, जिले के विभन्न लोकेशनो पर होगी शूट

फाजिलनगर/कुशीनगर (मुन्ना राय) कुशीनगर में शनिवार को भोजपुरी फ़िल्म का शुभ मुहूर्त फाजिलनगर (Fazilnagar) के ...