Breaking News

राशिफल 2019: जानिये टैरो कार्ड आपके बारे में क्या कह रहा है इस बार…

मेष-
मेष राशि के जातकों के लिए इस बार का टैरो कार्ड है ‘द मैजिशियन’। आप कार्यक्षेत्र में और अपने शौक में जो भी करेंगे वो शानदार होगा। खुद में यकीन करें, कुछ लोग आपकी योग्यता पर प्रश्नचिन्ह लगाएंगे। फिर भी आप अपनी अपेक्षा से अधिक लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। गैर पारंपरिक क्षेत्र में निवेश करेंगे। आपके सामने कुछ बहुत शानदार अवसर भी आएंगे। आपकी भावनात्मक ताकत से परिवार को खुशी मिलेगी।

शुभ रंग : लाल
शुभ रत्न : गार्नेट
टिप : सकारात्मक रहें।

वृषभ-
वृषभ राशि के जातकों के लिए इस बार का टैरो कार्ड है ‘द नाइन ऑफ कप्स’। इस समय आपको खुद को डिस्कवर करने और अपनी क्षमताओं को अलग तरह से व्यक्त करने की जरूरत है। व्यावसायिक तौर पर मेहनती होने की वजह से आप जितने का वादा करेंगे उससे ज्यादा आउटपुट देंगे। इससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सप्ताह के मध्य में पैसा आएगा और आपके समक्ष निवेश करने के मौके भी होंगे। रिश्तों को व्यवस्थित रखने के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करने होंगे।

शुभ रंग : नीला
शुभ रत्न : हीरा
टिप : खुश रहें।

मिथुन-
मिथुन राशि के जातकों के लिए इस बार का टैरो कार्ड है ‘द डेथ’। अपने कौशल को बढ़ाने की कोशिश करने से आप अपनी योजनाओं को बेहतर तरीके से अंजाम दे सकते हैं। काम और लक्षय के बीच खींचतान होगी और इसे आप सप्ताह के अंत में खुद ही सुलझा देंगे। नकदी की समस्या को आप जिस तरह से हल करेंगे, उससे आपकी प्रशंसा होगी। डिनर के लिए इन्विटेशन मिलेंगे, दोस्तों के साथ-साथ मस्ती और डिनर का मजा लेंगे। भावनात्मक रूप से ईमानदारी से आपको मदद मिलेगी।

शुभ रंग : हरा
शुभ रत्न : जेड
टिप : परिश्रम करें।

कर्क-
कर्क राशि के जातकों के लिए इस बार का टैरो कार्ड है ‘द मैजिशियन’। व्यावसायिक तौर पर आप काम और परिवार के बीच बेहतर संतुलन बना पाएंगे। आप अपनी योजनाओं और काम को लेकर अनुशासित रहेंगे इसलिए अच्छे परिणाम हासिल करेंगे। इस वक्त आपके सामने जो भी आएगा आप उसको बेहतर तरीके से अंजाम देंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नए अवसर मिलेंगे, क्योंकि आपके सीनियर्स आपकी क्षमता से परिचित हैं। पैसा आएगा और आप पुराने ऋण चुका पाएंगे।

शुभ रंग : पीला
शुभ रत्न : टोपाज
टिप : उदार रहें।

सिंह-
सिंह राशि के जातकों के लिए इस बार का टैरो कार्ड है ‘द फोर ऑफ वांड्स’। काम के क्षेत्र में आपको बड़े अवसर आएंगे और आपको पहचान मिलेगी। इसका आपको आगे लाभ मिलेगा। आप अपने लक्षय पर आगे बढ़ पाएंगे और अपनी योजनाओं और विचारों को लागू करने को लेकर उत्साहित रहेंगे। समय पक्ष का है पैसा आएगा और आप उसे स्टॉक मार्केट या कमर्शियल ऑफिस स्पेस में निवेश करेंगे। परिवार की तरफ से आपको अपने काम के लिए भरपूर सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग : गुलाबी
शुभ रत्न : रूबी
टिप : दूसरों की मदद करें।

कन्या-
कन्या राशि के जातकों के लिए इस बार का टैरो कार्ड ‘द टेन ऑफ सोर्ड्स’। इस समय अपने दिल की बात सुनें। अपनी योग्यता और यकीन करें। व्यावसायिक तौर पर आप अपने काम का आनंद लेंगे। आपके साथी इस बात को लेकर निश्चिंत है कि आप हर हाल में उनके साथ रहेंगे। अच्छी किस्मत के साथ आपके काम का विस्तार होगा। आर्थिक तौर पर बेहतर समय है। इससे आपके पास खर्च करने और बचाने दोनों की गुंजाइश रहेगी। पुराने दोस्तों के साथ मुलाकात करेंगे।

शुभ रंग : भूरा
शुभ रत्न : टाइगर आई
टिप : मुस्कुराएं।

तुला-
तुला राशि के जातकों के लिए इस बार का टैरो कार्ड है ‘द फोर ऑफ कप्स’। आप समझौता करने की कला का महत्व जानते हैं। इस सप्ताह बिना सोचे-समझे किसी भी तरह के निर्णय से बचें। इस सप्ताह के अंत में आपको मदद के लिए लोग मिलेंगे, आपका आत्मविश्वास इससे और बढ़ेगा। पैसा कमाने की कला का उपयोग करेंगे और पैसा कमाएंगे। जो लोग अविवाहित है उनके लिए बेहतर रिश्तों के प्रस्ताव आएंगे। पारिवारिक रिश्ते खुशी देंगे।

शुभ रंग : काला
शुभ रत्न : केट्स आई
टिप : अच्छे रहें।

वृश्चिक-
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए इस बार का टैरो कार्ड है ‘द स्ट्रैंथ’। लगातार हो रहे परिवर्तनों से आप इस सप्ताह थका हुआ महसूस करेंगे। फिर भी नया करते रहने से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। गैर-पारंपरिक बदलाव करने के बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। आपका आत्मविश्वास आपको और भी ज्यादा आकर्षक बनाएगा और आप लोगों से प्रशंसा पाएंगे। सोने और चांदी में निवेश से आपको लाभ मिलेगा। आप अपने परिवार पर ध्यान देंगे।

शुभ रंग : नारंगी
शुभ रत्न : कोरल
टिप : भूलो और माफ करो।

धनु-
धनु राशि के जातकों के लिए इस बार का टैरो कार्ड है ‘द स्टार’। आप सक्रिय रहेंगे और इसलिए कई चीजों के केंद्र में बने रहेंगे। इससे लोग आपके प्रेरणा ग्रहण करेंगे। वरिष्ठ, साथी और ग्राहक आपकी तारीफ करेंगे। जो लोग सेल्स और मार्केटिंग के क्षेत्र में हैं उनके लिए नए अवसर आएंगे। या तो आप दफ्तर या घर का रेनोवेशन में व्यस्त रहेंगे या फिर नए घर या दफ्तर में शिफ्ट होने को लेकर। जो लोग प्रेम में हैं वे अपने साथी को खुश करने के लिए प्रयास करेंगे।

शुभ रंग : सफेद
शुभ रत्न : मोती
टिप : शांत रहें।

मकर-
मकर राशि के जातकों के लिए इस बार का टैरो कार्ड है ‘द सिक्स ऑफ पेंटाकल्स’। अपनी दृढ़ता और आत्मविश्वास से आप अपने क्षेत्र में चमत्कार करेंगे। आप अपने तरीके से बदलाव लाने में सफल रहेंगे। आपकी सतर्क आंखों हर बारीक चीज पर है, मुश्किल है कि आपकी नजर से कोई भी चीज छूट जाए। आपकी स्थिरता आपको हर तरह की परिस्थितियों में खुश रखती है। बचत योजनाएं चमत्कार करेंगे और आपके पास पैसा आएगा। प्रेम जीवन शानदार रहेगा।

शुभ रंग : बैंगनी
शुभ रत्न : टूर्मलाइन
टिप : दान करें।

कुंभ-
कुंभ राशि के जातकों के लिए इस बार का टैरो कार्ड है ‘द फूल’। आप अगले कुछ सप्ताह में कुछ रचनात्मक और रोमांचक करने के लिए के लिए भूमिका बनाएंगे। उत्साह और जुनून के शिखर पर रहेंगे। आपको कुछ अच्छे साथी मिलेंगे। अपनी व्यापारिक दूरदर्शिता से आप इस सप्ताह सारी निराशाओं से उबर जाएंगे। आपकी वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी और आप वो कर पाएंगे जो आप करना चाहते हैं। अपने साथी के साथ का आनंद लेंगे।

शुभ रंग : ग्रे
शुभ रत्न : ओपल
टिप : सकारात्मक सोचें।

मीन-
मीन राशि के जातकों के लिए इस बार का टैरो कार्ड है ‘द सन’। आप घने बादलों में चांदी की लकीर की तरह चमकेंगे और इसके लिए आप शाबाशी के हकदार हैं। मल्टी-टॉस्किंग और खुद को लगातार आजमाते रहने से आप अपने सबसे अच्छे वक्त में रहेंगे। हरेक को खुश रखना एक मुश्किल चुनौती है और आप इस चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। पैसा आएगा। आप अपने काम और घर के बीच बेहतरीन संतुलन बनाने में सफल रहेंगे।

शुभ रंग : क्रीम
शुभ रत्न : ओनिक्स
टिप : जोखिम लें।

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024

मेष राशि:  मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन नुकसानदेह रहेगा। पारिवारिक बातों को ...