Breaking News

Weather Department : इस दिन आएगा सबसे तेज़ तूफान

मौसम विभाग Weather Department ने देश के कई हिस्सों में शुक्रवार तक आंधी-तूफान आने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने इस दौरान 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का पूर्वानुमान बताया है।

8 मई को आंधी तूफान की रफ्तार सबसे तेज : Weather Department

मौसम विभाग Weather Department ने मौसम के मद्देनज़र कहा है की “हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर आंधी की संभावना है ,वहीँ राजस्थान में धूलभरी आंधी चलने की चेतावनी जारी की।

नए जानकारी के मुताबिक भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक और केरल आंधी-तूफान से प्रभावित हो सकते हैं।

मौसम के मुताबिक इस दौरान 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और 8 मई को दोपहर के समय आंधी तूफान की रफ्तार सबसे तेज होगी।

  • महाराष्ट्र के विदर्भ में कुछ इलाकों में लू की भी चेतावनी दी गई है।
  • मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में आंधी के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की चेतावनी जारी की।
  • राजस्थान के स्थानीय मौसम विभाग ने बुधवार तक राज्य में धूलभरी आंधी, बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है।

About Samar Saleel

Check Also

अरुणाचल में एनएच- 313 पर भूस्खलन, दिबांग घाटी का संपर्क कटा; यातायात दुरुस्त करने की कोशिशें जारी

ईटानगर :  ईटानगर अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन की वजह से दिबांग वैली में हुनली और अनिनी ...