Breaking News

Congress Fourth list : शशि थरूर तिरुवनंतपुरम से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार की शाम कांग्रेस ने अपनी चाैथी सूची भी जारी कर दी है। कांग्रेस ने एकबार फिर से अपने बड़े नेताओं पर भरोसा जताते हुए उन्हें मैदान में उतारा है। इसमें शशि थरूर व अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नाबाम टुकी जैसे नेता शामिल हैं।

कांग्रेस पार्टी ने लिस्ट जारी कर भाजपा को पीछे

कांग्रेस पार्टी ने अपनी प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट भी जारी कर भाजपा को पीछे कर दिया है। वहीं भाजपा में अभी तक मैराथन बैठकों का दौर जारी है। भाजपा अभी तक अपने उम्मीदवारों के नाम तक तय नहीं कर पाई है। कांग्रेस अपनी पहली लिस्ट में 15,दूसरी लिस्ट में 21,तीसरी लिस्ट में 18 और चौथी लिस्ट में 27 नामों की घोषणा कर अबतक 81 उम्मीदवारों को पार्टी प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

चौथी लिस्ट में यूपी के प्रत्याशी

लोकसभा क्षेत्र                   प्रत्याशी
यूपी        कैराना                हरेंद्र मलिक
यूपी        बिजनौर              इंदिरा भाटी
यूपी        मेरठ                   डॉ. ओम प्रकाश शर्मा
यूपी        गौतमबुद्ध नगर     डॉ. अरविंद सिंह चौहान
यूपी        अलीगढ़              चौ. ब्रिजेंद्र सिंह
यूपी        हमीरपुर              प्रीतम लोधी
यूपी        घोसी                  बाल कुष्ण चौहान

About Samar Saleel

Check Also

भारतीय रेलवे ट्रेनों और स्टेशनों पर रेल यात्रियों को स्वच्छ और पौष्टिक “इकोनॉमी खाना” देगा

नई दिल्ली। भारतीय रेल समाज के सभी वर्गों के लिए यातायात का एक बहुत बड़ा ...