Breaking News

नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया मंत्री पद से इस्तीफ़ा,वजह हैं ये…

क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब सरकार में मंत्री पद से त्याग पत्र दे दिया है ऐसा माना जा रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू के त्याग पत्र देने के कारण उनके  पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बीच बहुत ज्यादा समय से चले आ रहे मतभेद हैं उन्होंने कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर अपना त्याग पत्र सौंप दिया हैउल्लेखनीय है कि गत शनिवार को कैबिनेट मंत्री ब्रम्हा मोहिंद्रा ने अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगी सिद्धू से आग्रह किया था, कि वह ऊर्जा मंत्रालय का प्रभार संभाल लें, किन्तु मुख्यमंत्रीकैप्टन अमरिंदर सिंह से नाराज सिद्धू ने पद संभालने के बजाय त्याग पत्र देना उचित समझा  राहुल गांधी से मुलाकात कर अपना त्याग पत्र उन्हें सौंप दिया

सिद्धू ने ट्विटर अपने इस्तीफे को सार्वजनिक करते हुए जानकारी दी कि उन्होंने 10 जुलाई को ही अपना त्यागपत्र दे दिया था, किन्तु इसका खुलासा आज किया है आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह  सिद्धू के बीच बहुत ज्यादा दिनों से मनमुटाव चला आ रहा था, लोकसभा चुनाव में भी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस पार्टीको बड़ी संख्या में सीट न मिलने का ठीकरा नवजोत सिंह सिद्धू पर ही फोड़ दिया था, जिसके बाद दोनों के बीच तनाव  भी ज्यादा बढ़ गया था

About News Room lko

Check Also

महाराष्ट्र में चल रहे मोदी तूफान के सामने तिनके की तरह उड़ जाएगा उद्धव सेना, कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार गठबंधन- डॉ दिनेश शर्मा

मुंबई। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा महाराष्ट्र में भाजपा ...