Breaking News

आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें आज का राशिफल

मेष राशि : बोलने से पहले सोचें। आज दु:खद समाचार मिल सकता है। कारोबार में विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। संतान की चिंता रहेगी। किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए फिलहाल शुभ समय नहीं है। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। शत्रु से सावधान रहें।

वृषभ राशि : कम बोलें पर अच्छा बोलें। आज कई स्त्रोतों से धनलाभ संभव है। घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा। निजी कार्यों से भागदौड़ अधिक होगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा हो सकती है। विदेश से कोई शुभ समाचार मिलेगा। आकस्मिक धन-लाभ हो सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन राशि : समय की अनुकूलता का आभास होगा। बड़े सौदों के लिए समय शुभ है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है।

कर्क राशि : आज पसंदीदा भोजन का आनंद मिलेगा। दोस्तों के साथ यात्रा होगी। नौकरी में परिश्रम निरर्थक होगा। आप की लापरवाही से लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। विवाह प्रयास सफल रहेंगे। फिलहाल किसी यात्रा और नए कार्य की शुरूआत ना करना, हित में रहेगा। पेट से संबंधित समस्याएं सताएंगी।

सिंह राशि : दिन की शुरुआत में आलस की अधिकता रहेगी। करियर के प्रति निर्णय लेने में संकोच रहेगा। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। यात्रा सफल रहेगी। न्यायपक्ष मजबूत होगा। जमीन, मकान, वाहन आदि के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में चिंता रहेगी।

कन्या राशि : आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल परिश्रम अधिक होगा। बुजुर्गजनों को पुरानी व्याधि से कष्ट होगा। कीमती वस्तुएं संभाल कर रखें।

तुला राशि : नई व्यापारिक योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता है। राजकीय सहयोग मिलेगा, उन्नति होगी। अपनों से मनमुटाव हो सकता है। वाणी पर संयम रखने से परिवार के साथ वाद-विवाद नहीं होगा। किसी बात को लेकर समाधान खोजने पड़ सकते हैं। आर्थिक-लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि : अपनी जिम्मेदारी को समझें। गृहस्थ सुख मिलेगा। आज धनलाभ होगा। व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आलस्य की अधिकता से कार्यों में विलंब होगा। संतान के विवाह के लिए किये प्रयास सफल रहेंगे।

धनु राशि : अपनी बातों से लोगों का दिल जित लेंगे। संतान के लिए समय अनुकूल है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। वाणी और व्यवहार में संयम बरतें। आज आपके हाथों अत्यधिक खर्च होगा। कोर्ट-कचहरी संबंधी कामकाज में सावधानी बरतें।

मकर राशि : आज का दिन प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आज की गई यात्रा-निवेश सफल रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें। कारोबार के विस्तार के लिए धन संग्रह करेंगे। मित्रों और सगे-संबंधियों के साथ मुलाकात फलदायक रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में नौकरी कर रहे लोगों को लाभ होगा।

कुम्भ राशि : न चाहते हुए भी फालतू खर्च बढ़ेगा। मामूली चोट, विवाद आदि से हानि संभव है। कुसंगति कष्टकारक रहेगी, जोखिम न लें। तीर्थयात्रा संभव है। परिवार के प्रति सजग रहें। कार्यक्षेत्र में भी परिस्थिति आपके अनुकूल रहेगी। आज आप मानसिक रूप से राहत महूसस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशि : आज किया निवेश शुभ रहेगा। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। काम की अधिकता रहेगी। झूठ बोलने से बचें। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद होने से उनकी नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है। जिसके चलते प्रतिस्पर्धी सिर उठा सकते हैं। आज नकारात्मक विचारों से दूर रहकर ईश्वर का स्मरण करें।

About News Room lko

Check Also

राम नवमी पर सरयू सलिला में स्नान का विशेष महत्व 

राम नवमी विशेष: भये प्रकट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी। हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत ...