Breaking News

कमजोर, टूटते और बेजान नाखूनों से परेशान है आप तो अपनाए लहसुन का ये सरल उपाय

चेहरे के साथ ही हाथों की सुंदरता भी बहुत मायने रखती है। लड़कियां तो हाथों को खूबसूरत दिखाने के लिए भी बहुत सारे जतन करती हैं। जिसमें मेनीक्योर से लेकर वैक्सिंग और रंग-बिरंगे नेलपेंट शामिल हैं। हांलाकि कई बार देखा गया है कि कुछ लड़कियां अपने कमजोर नाखूनों से परेशान रहती हैं। उनके नाखून जल्दी बढ़ते नहीं और अगर बढ़ भी गए तो जल्दी ही टूट जाते हैं। अगर इस समस्या से छुटकारा पाना है तो लहसुन का इस्तेमाल करें। लहसुन कमजोर, टूटते और बेजान नाखूनों में नई जान डाल देते हैं। तो चलिए जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल।

लहसुन में ऐंटीसेप्टिक गुण होता है जिससे अगर नाखून की कमजोरी का कारण फंगस या बैक्टीरिया होता है तो इससे यह समस्या दूर हो जाती है। वैसे तो लहसुन को कई तरीकों से इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन यहां हम कुछ आसान उपाय बता रहें हैं।

लहसुन का पानी दो-चार कली लहसुन को छीलकर उसे किसी कटोरी में 15 मिनट के लिए भिगो दें। अब लहसुन को निकालकर इस पानी में अपने साफ-सुथरे हाथों को दस मिनट तक डूबोएं। फिर साधारण पानी से हाथ धो लें।

पेस्ट बनाकर करें इस्तेमाल लहसुन की चार कलियों को लेकर उसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को किसी नेलपॉलिश की खाली शीशी में नेलपॉलिश के साथ भर कर रख लें। शीशी को अच्छे से मिलाकर इस पेस्ट को नाखूनों पर लगाएं। एक से दो घंटे के बाद गर्म पानी से धोकर नेलपॉलिश को छुड़ा दें।

About News Room lko

Check Also

जगन्नाथ मंदिर के पास हैं ये लोकप्रिय स्थल, पुरी रथ यात्रा के लिए जाएं तो करें सैर

7 जुलाई को विश्व विख्यात जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत हो रही है। भगवान जगन्नाथ ...