सौंदर्य के लिए मुल्तानी मिट्टी बेहद लाभकारी होती है। महंगे, कैमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट से इसे बहुत बेहतर माना जाता है।ये एक नेचुरल उपाय होता है जिसे आप भी अपना सकते हैं। अगर आप भी नहीं जानते मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल तो पहले मुल्तानी मिट्टी के फायदे जान लें। ये चेहरे की हर कठिनाई को दूर कर सकती है। लेकिन इसके उपयोग के बारे में आपको पता होना चाहिए।डार्क सर्कल से छुटकारा
खीरे के रस को मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को आंखों के नीचे लगाकर छोड़ दें। जब ये पैक सूख जाए तो इसे धो लें। खीरे के रस व मुल्तानी मिट्टी की ठंडक आंखों को ताजगी तो देगी ही वहीं कुछ ही दिनों में काले घेरे भी दूर हो जाएंगे।
ठंडक बढ़ाए
इसके अतिरिक्त आप मुल्तानी मिट्टी, बादाम व ग्लिीसरीन को मिलाकर एक पेस्ट बना सकती हैं। पेस्ट को आंखों के नीचे लगाकर छोड़ दें। आप चाहें तो इस पैक को सारे चेहरे पर भी लगा सकती हैं। जब ये सूख जाए तो चेहरे को साफ पानी से धो लें।
चेहरे पर कसावट लाए
आमतौर पर महिलाएं मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल सीधे अपनी स्कीन पर कर लेती हैं। लेकिन अगर आप थोड़ी सी मेहनत व कर लें तो कहीं अधिक बेहतर परिणाम पा सकती हैं। ये चेहरे में कसावट लाने के साथ ही इसे साफ करने में भी बहुत अच्छा है।
डेड स्किन रिमूव करे
इसके प्रयोग से डेड स्किन भी साफ हो जाती है। कई बार ऐसा होता है कि मुल्तानी मिट्टी के प्रयोग से चेहरा बहुत अधिक ड्राई हो जाता है। ऐसे में इसके प्रयोग का ध्यान रखना बहुत महत्वपूर्ण है।