Breaking News

Norway : समुद्र में फंसे 1300 यात्री

नॉर्वे Norway के समुद्र तट के पास शनिवार को यात्रियों से भरा एक क्रूज खतरे में फंस गया। क्रूज से मिले आपात संकेतों के बाद सक्रिय हुए नॉर्वे के बचाव दल ने 1,300 यात्रियों को एयरलिफ्ट करने का अभियान छेड़ा। खराब मौसम के चलते बचाव अभियान में बाधा आ रही है लेकिन समाचार लिखे जाने तक बड़ी संख्या में यात्री क्रूज से निकाले जा चुके हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार वाइकिंग स्काई नाम के क्रूज शिप के इंजन में खराब मौसम के चलते शुक्रवार से मुश्किल आ रही थी। शनिवार को जब स्थिति में और गिरावट आई तो क्रूज चालक दल ने नजदीकी कंट्रोल रूम के लिए सहायता संदेश भेजा।

Norway के सरकारी तंत्र ने चार हेलीकॉप्टर

इसके बाद सक्रिय हुए नॉर्वे Norway के सरकारी तंत्र ने चार हेलीकॉप्टर लगाकर बचाव अभियान शुरू किया। देश के पुलिस प्रमुख टोर आंद्रे ने भरोसा दिया है कि समय रहते जहाज में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।जहाज जिस जगह फंसा है वहां पर जल सतह के नीचे ऊंची चट्टानें हैं, इसलिए वहां पर बचाव कार्य के लिए किसी जलयान को भेजना भी खतरनाक है।

खराब मौसम और तेज हवा के चलते समुद्र में तेज लहरें उठ रही हैं, इसलिए बचाव कार्य में मुश्किल आ रही है। बचाव दल के प्रवक्ता के अनुसार क्रूज का एक इंजन ही काम कर रहा है। तट से दो किलोमीटर की दूरी पर जहाज ने लंगर डाल दिया है, वहां से वह आगे नहीं बढ़ पा रहा है।

 

 

About Samar Saleel

Check Also

‘महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भारत सरकार ने संविधान में संशोधन किया’, संयुक्त राष्ट्र में बोलीं कंबोज

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने महिलाओं की सुरक्षा के प्रति ...