Breaking News

Akshaya Tritiya शुभ मुहूर्त और टोटके

वैशाख महीने का वैसे ही काफी महत्व है। इस महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि तो अत्यंत ही शुभकारी और सौभाग्यशाली मानी गई है। इस तिथि को अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन आप बिना किसी सोच-विचार के किसी भी शुभ कार्य को कर सकते हैं। इस वर्ष (2019) आज (मंगलवार 7 मई) देशभर में अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जा रहा है। आज के दिन एक खास बात यह है कि इस दिन करीब एक दशक बाद चार ग्रहों का विशेष संयोग भी बन रहा है, जो आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आज के दिन सोना खरीदना हितकर माना जाता है।

भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम के अलावा

वैसे तो अक्षय तृतीया से जुडी कई मान्यताएं और कहानियां हैं। इसे भगवान परशुराम जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम के अलावा विष्णु के नर और नारायण अवतार के भी इसी दिन होने की मान्यता है। यही नहीं, त्रेता युग का आरंभ भी इसी तिथि से शुरू होने की मान्यता है।

मान्यता है कि इस तिथि को उपवास और स्नान दान करने से अनंत फल की प्राप्ति होती है। इस व्रत का फल न कभी कम होता है और न नष्ट होता है, इसलिए इसे अक्षय (कभी न नष्ट होने वाला) तृतीया कहा जाता है। इस दिन किए गए कर्म अक्षय हो जाते हैं।

इस साल यानी 2019 में अक्षय तृतीया का अद्भुत संयोग बन रहा है। ऐसा पूरे एक दशक बाद ही संभव होता है। वर्ष 2003 में 5 ग्रहों का ऐसा योग बना था और अब वर्ष 2019 में एक बार फिर ऐसा संयोग बनेगा, जब 4 ग्रह सूर्य, शुक्र, चंद्र और राहु अपनी उच्च राशि में गोचर करेंगे। कुल मिलाकर देखा जाए तो मानव जीवन पर इनका प्रभाव बेहतर होगा। हालांकि आपकी कुंडली के हिसाब से ग्रहों के प्रभाव भी अलग-अलग हो सकते हैं।

अक्षय तृतीया के टोटके

अक्षय तृतीया के दिन धन प्राप्ति आदि के लिए कई लोग टोटके और उपाय आजमाते हैं। जिन्हें अपनाकर लोग सुख और समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं। अक्षय तृतीया के दिन सोने-चांदी की चीजें खरीदने का विधान है। यदि इस दिन सोने या चांदी की लक्ष्मी जी की चरण पादुका लाकर घर में रखें और इसकी नियमित पूजा करें तो धन की प्राप्ति होती है। अक्षय तृतीया के दिन 11 कौड़ियों को लाल कपडे में बांधकर पूजा स्थान में रखने से देवी लक्ष्मी आकर्षित होती हैं। देवी लक्ष्मी के समान ही कौड़ियां भी समुद्र से उत्पन्न हुई हैं।

केसर और हल्दी से देवी लक्ष्मी की पूजा करने से

अक्षय तृतीया के दिन केसर और हल्दी से देवी लक्ष्मी की पूजा करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। इस दिन घर के पूजा स्थल पर एकाक्षी नारियल स्थापित करने से देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। आज के दिन पितरों की प्रसन्नता और उनकी कृपा प्राप्ति के लिए जल कलश, पंखा, खड़ाऊं, छाता, सत्तू, ककड़ी, खरबूजा, फल, शक्कर, घी आदि ब्राह्मण को दान करना चाहिए। इस दिन गौ, भूमि, तिल, स्वर्ण, घी, वस्त्र, धान्य, गुड़, चांदी, नमक, शहद और कन्या यह बारह दाक्लिकन का महत्व है। आज के दिन कन्या दान उक्त सभी दानों से सर्वाधिक महत्वपूर्ण है, इसीलिए इस दिन लोग शादी विवाह का विशेष आयोजन करते हैं।

अक्षय तृतीया मुहूर्त 2019- मंगलवार 7 मई, पूजा मुहूर्त समय 06:40 से 12:26 बजे तक (अवधि 6 घंटे)

तृतीया तिथि प्रारंभ- 7 मई 2019 को 00:47 बजे से

सोना खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त- 06.26 बजे से 23:47 बजे तक

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024

मेष राशि:  मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन नुकसानदेह रहेगा। पारिवारिक बातों को ...