Breaking News

Vivek Oberoi को जान का खतरा

मुंबई। अभिनेता विवेक ओबेरॉय Vivek Oberoi को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार शाम यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड अभिनेता की जान को खतरे की खुफियाएं सूचनाएं मिली थीं।

Vivek Oberoi को दो निजी सुरक्षा अधिकारी

अधिकारी ने बताया कि विवेक ओबेरॉय Vivek Oberoi को दो निजी सुरक्षा अधिकारी मुहैया कराए गए। उन्होंने बताया कि ओबेरॉय के स्थानीय आवास के बाहर एक पुलिस वाहन खड़ा किया गया है।

ओबेरॉय हाल में अपने एक विवादित ट्वीट के कारण चौतरफा आलोचना के शिकार हुए थे। बाद में उन्होंने वह ट्वीट हटाकर माफी मांग ली थी। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी एक फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है।

 

 

About Samar Saleel

Check Also

क्या गोविंदा की होने जा रही है पर्दे पर वापसी? अनीस बज्मी बोलें- कई लोग उनके साथ काम करना चाहते हैं

गोविंदा के फैंस उन्हें पर्दे पर देखने के लिए तरस गए हैं। उन्होंने अपनी कई ...