Breaking News

जिंदा महिला को निगल गया 16 फीट लंबा अजगर, पेट काटा तो मिला कपड़े पहने पूरा शव

इंडोनेशिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को अजगर ने पूरा निगल लिया। बाद में ग्रामीणों ने अजगर का पेट काटकर महिला का शव निकाला। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी है।

चार बच्चों की मां को निगला
दक्षिण सुलावेसी प्रांत के कलेमपांग गांव के मुखिया सुआर्डी रोसी ने बताया कि चार बच्चों की मां फरीदा गुरुवार रात लापता हो गई थी और घर नहीं लौटी। बाद में उसके पति और गांव के लोगों ने उसे खोजना शुरू किया। तलाशी के दौरान महिला के पति को उसका कुछ सामान मिला, जिसके चलते उसे अनहोनी का शक हुआ।

16 फीट लंबा अजगर
ग्रामीणों ने इलाके की खोजबीन शुरू की तो एक 16 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया, जिसका पेट फूला हुआ था। मुखिया ने कहा कि इसके बाद गांव वाले अजगर का पेट काटने के लिए सहमत हो गए। जैसे ही उन्होंने पेट काटना शुरू किया उन्हें सबसे पहले 45 साल की फरीदा का सिर दिखाई दिया। इसके बाद अजगर के पेट के अंदर फरीदा पूरी तरह कपड़ों में पाई गई।

इंडोनेशिया में अजगर के हमले की घटनाएं बढ़ीं
अजगर द्वारा इंसानों को निगले जाने की घटनाएं बहुत दुर्लभ मानी जाती हैं, लेकिन हाल के वर्षों में इंडोनेशिया में कई लोगों की मौत इस तरह से हुई है। पिछले साल, दक्षिणपूर्व सुलावेसी के तिनंगगिया जिले के निवासियों ने आठ मीटर के अजगर को मार डाला था, जब उसने गांव में एक किसान को मारकर निगल लिया था। साल 2018 में दक्षिणपूर्व सुलावेसी के मुना शहर में एक 54 वर्षीय महिला को अजगर ने अपना शिकार बना लिया था। महिला का शव सात मीटर लंबे अजगर के पेट के अंदर पाया गया था।

About News Desk (P)

Check Also

पूर्व PM राजपक्षे बीजिंग के लिए रवाना, ऋण पुनर्गठन समझौते पर चीन के शीर्ष नेताओं से करेंगे मुलाकात

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे गुरुवार को बीजिंग के आधिकारिक दौरे पर रवाना हुए। ...