Breaking News

दक्षिण पूर्व एशियाई जल क्षेत्र में लूट की घटनाओं में 19 फीसदी वृद्धि, एशियाई समुद्रों में स्थिति सुधरी

एशियाई समुद्री जल क्षेत्र में साल 2023 में समुद्री डकैती की घटना की कोई रिपोर्ट नहीं है। जबकि, इसी साल दक्षिण पूर्व एशियाई जल क्षेत्र में 99 घटनाएं हुई हैं। इसके अलावा, यहां सशस्त्र डकैती का एक बार प्रयास भी हुआ। सिंगापुर स्थित एक समुद्रीय संगठन ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्र, समाज, नागरिक अधिकारों का हित ही पत्रकारों का काम: रास बिहारी

हालांकि, एशिया में जहाजों में समुद्री और सशस्त्र डकैती से निपटने पर क्षेत्रीय सहयोग समझौता (ReCAAP) के कार्यकारी निदेशक कृष्णास्वामी नटराजन ने कहा कि 2023 में 100 घटनाएं हुईं, जो 2022 की तुलना में 19 फीसदी की वृद्धि है। लेकिन, ये छोटी डकैतियां थीं। जैसे पीतल के उत्पाद, इंजन के पुर्जों जैसी वस्तुओं की चोरी हुई थी।

श्रीलंका की जेल से रिहा किए गए 13 मछुआरे चेन्नई पहुंचे

2023 में भारत में ऐसी पांच घटनाएं हुईं। जबकि, बांग्लादेश और मलेशिया में एक-एक घटना दर्ज की गई। 2022 में इन दोनों देशों में क्रमश: पांच और दो घटनाएं दर्ज कीं गईं थीं। वर्ष की समीक्षा करते हुए नटराजन ने बताया कि इंडोनेशिया, फिलीपींस, मलक्का जलडमरूमध्य और सिंगापुर (एसओएमएस), थाईलैंड और वियतनाम में घटनाओं में वृद्धि हुई है।

प्राण-प्रतिष्ठा के दिन प्रदेश में नहीं होगी मदिरा की बिक्री, जारी करें आदेश: योगी आदित्यनाथ

भारतीय तटरक्षक बल के पूर्व महानिदेशक ने कहा कि 2022 में 55 घटनाओं की तुलना मेंमलक्का और सिंगापुर जलडमरूमध्य में 63 घटनाएं चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि सुलु-सेलेबस सागर में अबू सय्याफ समूह (एएसजी) द्वारा फिरौती के लिए चालक दल के अपहरण की कोई रिपोर्ट नहीं थी। यह फिलीपीन और मलेशियाई अधिकारियों के ठोस प्रयासों से संभव हो पाया है।

About News Desk (P)

Check Also

सनातन की ज्योत जगाने आया ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल’

मुंबई। सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube channel) सत्य सनातन हिन्दू धर्म के मूल ...