Breaking News

होर्डिंग दुर्घटना में मलबे के नीचे मिले 2 अन्य शव, 40 घंटे बाद भी बचाव अभियान जारी

नई दिल्ली:  मुंबई में विशाल होर्डिंग गिरने की वजह से 14 लोगों की मृत्यु हो गई थी। लेकिन दो अन्य लोगों की शव मलबे के नीचे मिले हैं। बचाव अभियान अभी भी जारी है।  मुंबई में सोमवार को धूल भरी आंधी के दौरान घाटकोपर में एक पेट्रोल पंप 100 फीट लंबा अवैध होर्डिंग गिर गया था। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार होर्डिंग अवैध था। इसके गिरने का कारण धूल भरी आंधी और बेमौसम बारिश बताया गया। अवैध होर्डिंग के गिरने से 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। बचाव दल को 14 शव बरामद हुए थे। वहीं इसके गिरने से लगभग 75 लोग बुरी तरह घायल हो गए थे।

लेकिन अब इसके मलबे के नीचे दो और शव भी मिले हैं। मंगलवार रात को किसी ने इन दो शवों को देखा गया था। लेकिन इन शवों को अब तक बाहर नहीं निकाला जा सका है। एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को भी खोज और बचाव अभियान है। वहीं बचाव अभियान के दौरान घाटकोपर में घटना स्थल पर छोटी सी आग भी लग गई थी। हालांकि तैनात दमकल गाड़ियों ने आग तुरंत बुझा दी थी। अधिकारियों ने बताया कि घटना के 40 घंटे बाद भी बचाव अभियान जारी रहा है।

मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर ने कहा है कि शहर में होर्डिंग गिरने के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एक अधिकारी ने बताया कि मेसर्स एगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मालिक भावेश भिंडे और अन्य के खिलाफ पंत नगर पुलिस स्टेशन में गैर इरादतन हत्या और भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

About News Desk (P)

Check Also

रामेश्वरम द्वीप क्षेत्र में श्रीलंकाई नौसेना ने 26 भारतीय मछुआरों को पकड़ा, चार देशी नाव भी जब्त

चेन्नई:  तमिलनाडु के रामेश्वरम द्वीप क्षेत्र में एक बार फिर श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों ...