Breaking News

दांत में लग गया है कीड़ा, तो इन चार चीजों से मिल सकता है जल्द छुटकारा

जहां एक तरफ बढ़ती उम्र के साथ हमारे दांत टूटने लगते हैं तो वहीं दूसरी तरफ जवानी में लोगों को दांतों से जुड़ी कई तरह की समस्याएं भी हो जाती है। इसी में से एक समस्या है दांत में कीड़ा लगना। आमतौर पर ये समस्या ज्यादातर लोगों को हो जाती है, जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी से भी गुजरना पड़ता है। यही नहीं, जब कीड़े लगे दांत के इलाज के लिए हम अस्पताल जाते हैं तो इसमें काफी पैसे भी खर्च होते हैं। ऐसे में दांतों का इलाज कोई सस्ता इलाज नहीं होता, लेकिन अगर आप चाहें तो दांत में लगे कीड़े से छुटकारा पाने के लिए कुछ चीजों को अपना सकते हैं, जो कि घरेलू उपाय हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में…

इन तरीकों से मिल सकता है आराम:-

नंबर 1
दांत में लगे कीड़े से छुटकारा पाने के लिए आपको सरसों के तेल में हल्दी और नमक मिलाना है और एक पेस्ट तैयार करना है। फिर इस पेस्ट को आपको ब्रश से कीड़े वाली जगह पर लगाना है, जैसे ब्रश करते हैं। दिन में दो बार ऐसा करने से आपके दांत का कीड़ा जल्दी साफ होने में मदद मिल सकती है।

नंबर 2
अगर आपके दांत में कीड़ा लगा है, तो आप फिटकरी का पाउडर ले सकते हैं और इसमें आपको सेंधा नमक मिलाना है और एक पेस्ट तैयार करना है। फिर इस पेस्ट को दांतों पर ब्रश की मदद से लगाना है। ऐसा करने से दांत में लगे कीड़े से आपको छुटकारा मिलने में मदद मिल सकती है।

नंबर 3
अगर दांत में कीड़ लग गया है, तो इसमें आराम पाने में लौंग का तेल आपकी मदद कर सकता है। आपको इस तेल को दांत पर कुछ देर तक लगाना है और ऐसे ही छोड़ना होता है। रोजाना ऐसा करने पर आपके दांत से कीड़ा निकलने के साथ दर्द में भी आराम मिल सकता है।

नंबर 4
हींग के पाउडर से भी आपको आराम मिल सकता है। आपको करना ये है कि पानी में हींग के पाउडर को डालकर उबाल लेना है। फिर जब ये गुनगुना हो, तब इस उबले हुए पानी से कुल्ला करना होता है। इससे दांत में लगा कीड़ा खत्म हो सकता है।

About News Desk (P)

Check Also

सूरज की हानिकारक किरणों से बचने के लिए ब्लू लाइट स्किन ट्रीटमेंट भी जरूरी

आप सूरज की हानिकारक किरणों से बचने के लिए सब कुछ करती हैं, लेकिन क्या ...