Breaking News

Madhya Pradesh : गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

Madhya Pradesh के जबलपुर में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। रात में गस्त के दौरान मध्यप्रदेश पुलिस को एक बाइक से जा रहे दो लोगो पर शक के बिनाह पर रोका गया। तलाशी में इन संदिग्धों के पास से गांजा बरामद हुआ।

8 किलो गांजे के साथ Madhya Pradesh में गिरफ्तार हुए संदिग्ध

Madhya Pradesh के सिहोरा थाना क्षेत्र, जबलपुर जिले में रात में पुलिस गस्त पर निकली थी। जिसके दौरान शक होने के चलते पचपेढी तिराहे के पास एक बाइक सवार दो संदेहियों को रोका गया।

पुलिस द्वारा पूछताछ में पता चला की इनमे एक का नाम अतुल पटेल और दूसरे का नाम महेंद्र पटेल बताया। ये पनानगर के निवासी हैं। तलाशी करने पर एक बोरी से आठ किलो गांजा बरामद किया गया। इसी तरह मझौली बायपास के पास भी रमेश काछी नमक एक संदिग्ध गिरफ्तार किया गया। यह संदिग्ध एक एकांत स्थान पर थैले के साथ खड़ा था। जाँच के बाद थैले से एक किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस तीनो आरोपियों के साथ पूछताछ कर रही है।

 

ये भी पढ़ें-

https://samarsaleel.com/international-news/uk-also-learn-hinglish/

About Samar Saleel

Check Also

महाराष्ट्र में चल रहे मोदी तूफान के सामने तिनके की तरह उड़ जाएगा उद्धव सेना, कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार गठबंधन- डॉ दिनेश शर्मा

मुंबई। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा महाराष्ट्र में भाजपा ...