Breaking News

अयोध्या में आयोजित होने वाला 43वें रामायण मेला समिति की बैठक हुई सम्पन्न

• बैठक में 43वें रामायण मेला का आयोजन का 5 दिसम्बर से 8 दिसम्बर तक का हुआ प्रस्ताव।

अयोध्या। आज 43 वें रामायण मेला की बैठक श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास की अध्यक्षता में हुई की गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए इस वर्ष रामायण मेला 5 दिसंबर 2024से 8 दिसंबर 2024 तक प्रस्तावित है।

कैसे अमेरिका पहुंचीं 297 कलाकृतियां? जिन्हें बाइडन ने भारत को किया वापस; जानें उनके बारे में सबकुछ

समिति के संरक्षक डॉक्टर निर्मल खत्री ने कहा रामायण मेला अपने नई ऊंचाइयों को छू रहा है इस वर्ष से प्रवचन सत्र को एक नई रूपरेखा प्रदान की जाएगी जिसकी रूपरेखा जगतगुरु राम दिनेश आचार्य की अध्यक्षता में तैयार की जाए जिससे प्रवचन सत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सके।

अयोध्या में आयोजित होने वाला 43वें रामायण मेला समिति की बैठक हुई सम्पन्न

तत्पश्चात डॉक्टर जनार्दन उपाध्याय ने प्रस्ताव रखा की पत्रिका के स्तर को और सुधारा उपयोगी एवम ज्ञानवर्धक बनाया जाएगा और इसको भारत के प्रमुख विश्वविद्यालय संस्थाओं एवं वृहत स्तर पर मंत्रालय को भेजा जाए। समिति के संयोजक आशीष मिश्रा ने प्रस्ताव रखा कि इस वर्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ उत्तर प्रदेश को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रण एवं प्रथम पोस्ट के अनावरण करने के लिए महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी की अध्यक्षता में सभी सदस्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे और प्रथम पोस्टर का अनावरण कराया जाए जो महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी अयोध्या ने सहस्त्र स्वीकार किया। जिसके लिए पूरी समिति ने उनका आभार व्यक्त किया।

Please also watch this video

इसके अलावा समिति के पिछले वर्षों के व्यय पर चर्चा की गई एवं आगामी वर्ष में होने वाले व्यय का प्रस्ताव भी रखा गया जो सभी सदस्यों ने सर्वसम्मत से पास किया और यह निर्देश दिया गया कि सभी टेंडर तत्काल निकाल दिए जाएं जिससे समय पर कार्य पूर्ण हो सके।

अयोध्या में आयोजित होने वाला 43वें रामायण मेला समिति की बैठक हुई सम्पन्न

इसी क्रम में समिति के मंत्री नंदकुमार मिश्र ने प्रस्ताव रखा की स्वर्गीय सरदार महेंद्र सिंह जी के निधन के बाद एक पद रिक्त है इसके स्थान पर सरदार सुरेंद्र सिंह (नीतू) को सदस्य बनाया जाए जो समिति ने सर्वसम्मत से पारित कर दिया गया और समिति के लोगों ने यह उम्मीद जताई कि सरदार सुरेंद्र सिंह एक सक्रिय सदस्य के रूप में समिति को सहयोग प्रदान करते रहेंगे।

इसी क्रम में सदस्य के सभी सदस्यों को आगामी रामायण मेला की अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई इस वर्ष नगर निगम अयोध्या ने रामायण मेला में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए नगर निगम के महापौर महंत गिरीश पत्र त्रिपाठी ने भरोसा दिलाया और बताया नगर निगम पूर्ण रूप से कार्यक्रम में आपका सहयोग प्रदान करेगा बैठक में मुख्य रूप से जगतगुरु रामदिनेशाचार्य, सुनीता शास्त्री, डॉ निर्मल खत्री, कमलेश सिंह, जनार्दन उपाध्याय, शरद पति त्रिपाठी,आलोक बंसल, शरद कपूर, नागा राम लखन दास, शैलेंद्र मिश्र (छोटे), एसएन सिंह, निवास शास्त्री, सुरेंद्र सिंह (नीटू), उमेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

अयोध्या के पूरा बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगा जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला

• नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया उद्घाटन। अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन ...