Breaking News

आग लगने से 5 बकरियां मरी, 2 झुलसी

औरैया। जिले के फफूंँद थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर में सोमवार को अपराह्न आग लग जाने से 5 बकरियां मर गई , तथा दो बकरियां झुलस गई। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने आग बुझाई। घटना की जानकारी होने पर पशु चिकित्सक मौके पर पहुंच गये।

मुख्यालय की पीछे थाना क्षेत्र फफूंँद के ग्राम लालपुर में सोमवार को अपराह्न करीब ढ़ाई बजे रविंद्र सिंह पुत्र अहिवरन सिंह दोहरे की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटों को देखकर ग्रामीण दौड़ पड़े तथा अथक परिश्रम कर आग पर काबू पाया।

तब तक झोपड़ी के अंदर बंधी 7 बकरियों में से 5 बकरियां जलकल मर गई। जबकि दो बकरियां बुरी तरह से झुलस गई। जानकारी देते हुए गृह स्वामी की पत्नी आरती देवी ने बताया कि वह घर के दरवाजे पर झाड़ू लगाकर लौट रही थी , तभी उसने झोपड़ी जलती हुई देखी। जिस पर उसने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। आग लगने का उसी कारण मालूम नहीं है। बताया कि उसकी बकरियां लगभग जो जलकर मर गई है 30 हजार कीमत की है।

बकरियों के मरने से उसका उपरोक्त नुकसान हो गया है। आग लगने एवं बकरियों के झुलसने की जानकारी पर कस्वा ककोर के पशु चिकित्सक डॉ भरद्वाज मौके पर पहुंच गये , तथा उन्होंने झुलसी हुई बकरियों का उपचार किया। महिला का पति मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है।

रिपोर्ट-हरगोविंद सिंह सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...