Breaking News

माउंट एवेरेस्ट से कई गुना बड़े इस विशालकाय उल्का पिण्ड से तबाह होगी दुनिया, NASA ने दी चेतावनी

यूएस की अंतरिक्ष संस्थान NASA ने एक विशालकाय उल्का पिण्ड का पता लगाया है। ये साइज़ में माउंट एवेरेस्ट से भी कई गुना बड़ा है। यह पृथ्वी की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। यदि ये वायुमंडल से टकाराता तो सुनामी की आशंका है। क्योंकि सन् 1908 में साइबेरिया के वायुमंडल में हुए उल्कापिण्ड के टकराव पर भी ऐसी स्थिति बनी थी, लेकिन पिंड का साइज़ छोटा था इसलिए वो नुकसान पहुंचाने के बजाय खुद जलकर खाक हो गया था।

NASA के साइंटिस्टों के अनुसार, इस बार जो उल्का पिंड पृथ्वी की तरफ तेजी से बढ़ रहा है, उसका आकार काफी बड़ा है। इसलिए नुकसान अधिक होने की आशंका थी, लेकिन गणना के मुताबिक, टकराव के वक्त उल्का पिंड पृथ्वी से कई किलोमीटर दूरी से गुजरेगा इसलिए अधिक कोई फर्क देखने को नहीं मिलेगा। इस उल्का पिंड को 52768 (1998 OR 2) नाम दिया गया है। इस उल्का पिंड को NASA ने सबसे पहले 1998 में देखा था। यह उल्का पिंड अगले महीने 29 अप्रैल को पृथ्वी के पास से गुजरेगा।

वैज्ञानिक प्राव्दो ने इस बारे में एक बयान जारी किया है। साइंटिस्टों के अनुसार, उल्का पिंड 52768 सूरज का एक चक्कर लगाने में 1,340 दिन या 3.7 वर्ष लेता है और एक दिन की धुरी 4 दिन में पूरी करता है। ये उल्का पिंड पृथ्वी की तरफ 31,319 किलोमीटर प्रति घण्टा की रफ्तार से आ रहा है। साइंटिस्टों के अनुसार, ऐसे उल्का पिंडों का हर 100 साल में पृथ्वी से टकराने की 50,000 सम्भावनाएं होती हैं।

About News Room lko

Check Also

भारत के सोजन जोसेफ बने ब्रिटेन में सांसद, कंजर्वेटिव दिग्गज नेता को दी मात; केरल के कोट्टायम में मना जश्न

ब्रिटेन के आम चुनाव में हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए चुने गए लेबर पार्टी के ...