Breaking News

ICC ने भी किया महेंद्र सिंह धोनी को सलाम, शेयर किया इमोशनल कर देने वाला Video

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। शनिवार शाम धोनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए ये जानकारी दी है। कैप्टन कूल के प्रशंसक भारत के अलावा पूरी दुनिया में फैले हैं। इस खबर के सामने आते ही पूरी दुनिया इस महान क्रिकेटर को अपना ट्रिब्यूट दे रही है। खेल के सबसे कामयाब कप्तानों में शामिल धोनी को सलाम करने के लिए रविवार को आईसीसी (ICC) ने भी खास वीडियो शेयर किया।

ICC ने तीन मिनट 11 सेकंड का इमोशनल कर देने वाला वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में आईसीसी ने केवल एक लाइन लिखी है, ‘महेंद्र सिंह धोनी – इस खेल के महान खिलाड़ियों में से एक।’ इस वीडियो में ICC ने महेंद्र सिंह धोनी के हर बेहतरीन पल को दिखाया है। इस वीडियो में दुनिया भर के स्टार खिलाड़ियों और दिग्गजों के महेंद्र सिंह धोनी पर दिए बयानों को शामिल किया गया है। इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी के डेब्यू से उनके आखिरी मैच तक का सफर को देखा जा सकता हैं,  जिसमें न सिर्फ बतौर कप्तान बल्कि बल्लेबाज और विकेटकीपर भी उन्हें महान बताया गया है।

https://twitter.com/ICC/status/1295029843856367618?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1295029843856367618%7Ctwgr%5E&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.sanjeevnitoday.com%2Fsports%2Ficc-also-salutes-mahendra-singh-dhoni-shared-emotional-video%2F20200817%2F385154

वहीं, आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनु साहनी ने कहा, ‘ महेंद्र सिंह धोनी खेल के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक हैं। वानखेड़े स्टेडियम में 2011 आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में उनके विजयी शॉट लगाने की छवि दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के जेहन में बसी हुई है। धोनी ने एक पूरी पीढ़ी को प्रेरित किया है और उसकी बेहद कमी खलेगी। आईसीसी की ओर से मैं शानदार क्रिकेट करियर के लिए उन्हें बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।’

वहीं, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को महेंद्र सिंह धोनी को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और विश्व कप विजेता कप्तान को “अद्भुत यादों” के लिए धन्यवाद दिया। शनिवार को विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।

बीसीसीआई ने ट्वीट किया, “कप्तान, लीजेंड, प्रेरणा, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, हम उन्हें बहुत शुभकामनाएं देते हैं और बेहतरीन यादों के लिए धन्यवाद देते हैं।”

About Aditya Jaiswal

Check Also

लखीमपुर खीरी में भाजपा के लिए हैट्रिक लगाना बड़ी चुनौती, सपा-बसपा ने की घेराबंदी

लखीमपुर खीरी :  लखीमपुर खीरी यूपी की राजधानी लखनऊ से 130 किलोमीटर दूर घाघरा से गोमती ...