Breaking News

औरैया: भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष का निधन

औरैया। पिछले काफी समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व भाजपा में सक्रिय गोपाल स्वरूप त्रिपाठी (59) का शुक्रवार तड़के कानपुर के हैलट अस्पताल में निधन हो गया। वो पिछले एक सप्ताह से सांस लेने में दिक्कत महसूस कर रहे थे। उपचार के लिए उन्हें कानपुर स्थित हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दिबियापुर में औरैया रोड पर पिछले काफी समय से आवास बनाकर रह रहे गोपाल स्वरूप त्रिपाठी राम मंदिर आंदोलन से भी जुड़े रहे।वे सामाजिक संगठन जनहितकारी सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष भी थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय रहे त्रिपाठी मौजूदा समय में भाजपा के सेहुद सेक्टर के प्रभारी थे। वे भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष भी रहे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले जुखाम के साथ उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई। इस पर उन्होंने कानपुर में चिकित्सकों को दिखाया।

दिक्कत बढ़ जाने पर पिछले दिनों में हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे उनका निधन हो गया। मूल रूप से फफूंद क्षेत्र के खानपुर निवासी गोपाल त्रिपाठी अपने पीछे पत्नी दो बेटियों व एक बेटे को छोड़ गए हैं। उनके निधन की सूचना पर कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राम मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार शर्मा, राकेश गुप्ता चुन्नू, बसपा नेता राम कुमार अवस्थी आदि ने शोक जताया। भाजपा नेता डॉ. भगवती प्रसाद द्विवेदी, राजेश पांडे, अवधेश शुक्ला, गिरीश तिवारी, राघव मिश्र, सुभाष शुक्ला,राम किशोर वर्मा, टेसू पोरवाल, सभासद धर्मपाल सिंह सिंगर आदि ने आवास पर पहुंचकर शोक जताया।

रिपोर्ट-अनुपमा सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

राजनाथ सिंह के नामांकन से पहले लखनऊ में हुआ विशाल रोड शो, ओपी श्रीवास्तव के समर्थकों सहित उमड़ा जनसैलाब

• लखनऊ लोकसभा सीट और लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव के शंखनाद से विपक्ष ...