Breaking News

लोकदल छोड़कर रालोद में शामिल हुए सुरेश शर्मा

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल के समक्ष लोकदल मिर्जापुर के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ चौ. चरण सिंह की नीतियो तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अजित सिंह एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के विचारों के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुये राष्ट्रीय लोकदल का दामन थामा। उक्त जानकारी प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने दी।

लोकदल छोड़कर रालोद में शामिल होने आये लोगों स्वागत करते हुये युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल ने कहा कि आज देश एवं प्रदेश की सरकार किसान विरोधी होने के साथ साथ युवा विरोधी भी है। जिसने युवाओं को रोजगार के नाम पर छलने का काम किया है। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी जी के नेतृत्व में हम सभी को मिलकर किसानोें और मजदूरों तथा युवाओं की लड़ाई लड़नी होगी। सम्मिलित होने वालों में आशीष कुमार, दिनेश कुमार, राजू एडवोकेट, श्याम बाबू एडवोेकेट आदि लोग मौजूद रहे।

About Samar Saleel

Check Also

75 गरीब बच्चों को पढ़ाने वाले सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव छठवीं बार नई दिल्ली में होंगे सम्मानित

अयोध्या, (जय प्रकाश सिंह)। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय अयोध्या (Inspector General of Police Office, Ayodhya) में ...