Breaking News

अजीब परम्परा! यहां थूककर किया जाता है मेहमानों का स्वागत

भारत में अतिथि को भगवान का दर्जा दिया जाता है, और उनका आदर सत्कार किया जाता है। हर देश का अपना अलग इतिहास और परंपरा है, लेकिन मेहमानों के घर आने पर सम्मान की भावना हर तरफ एक जैसी होती है। मेहमानों के रहने तक का ख्याल से लेकर उनकी मनपसंद भोजन, हम हर छोटी बड़ी चीजों को ख्याल रखते है। लेकिन जरा सोचिए आप मेहमान बन कर किसी के घर जाए और उस घर के सदस्य आप पर थूकना शुरू कर दे तो आप क्या सोचेंगे?

आज हम आपको ऐसे समुदाय से के लोगों से रूबरू करवाएगे जो मेहमानों का स्वागत थूक कर करते है। केन्या और तंजानिया में मसाई समुदाय के पुराने कबिले है। जहाँ पर मेहमान के आने के बाद पुरे परिवार के सदस्य उनपर जम के थूकते है।

इस समुदाय के लोग इस प्रथा को शुभ मानते है, घर में मेहमान के आने के बाद परिवार के सारे सदस्य एक दुसरे के हाथो पर थूकते है और ख़ुशी का इज़हार करते है। इस आधुनिक युग में इस प्रथा को आज भी मनाया जाता है। इस तरह के रिवाज़ को यहाँ के लोग सम्मान के रूप में मानते है। यहा पर जब कोई शिशु जन्म लेता है तो परिवार के सारे सदस्य एक साथ मिलकर उसके ऊपर थूकते है। इसे आशीर्वाद का प्रतीक माना जाता है।

About Ankit Singh

Check Also

लघु उद्योग भारती ने मनाया अपना 30 वां स्थापना दिवस

लखनऊ। लघु उद्योग भारती सूक्ष्म लघु उद्योगों का एक मात्र अखिल भारतीय संगठन है। “उद्योग ...