Breaking News

J-K: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को किया ढेर, 4 जवान जख्मी

जम्मू-कश्मीर में बदलते हालात से पाकिस्तान बौखला गया है। जिस कारण पाक ने आतंकियों द्वारा भारतीय सीमा में घुसपैठ के प्रयास तेज कर दिये हैं। इसी के चलते बीती रात अखनूर में नियंत्रण रेखा से सटे खौड़ इलाके में घुसपैठ की कोशिश कर रहे पांच आतंकवादियों में से सेना ने तीन को ढेर कर दिया है जबकि 2 आतंकी फरार होने में कामयाब हो गए। वहीं आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की जा रही गोलीबारी में चार भारतीय जवान भी घायल हुए हैं। घायलों को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तानी सैनिकों ने देर रात अचानक से अखनूर-सुंदरबनी के बीच पड़ने वाले खौड़ सेक्टर में गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय जवान भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे थे। इसी बीच पांच आतंकवादी जवानों का ध्यान भटकाते हुए जब भारतीय सीमा में घुसपैठ करने लगे तभी सतर्क जवानों ने उन्हें देख लिया।

सीमा की इस ओर आने वाले पांच आतंकवादियों को जवानों ने वहीं मार गिराया। इससे पहले की जवान अन्य दो आतंकवादियों को मार गिराते पाकिस्तानी सेना ने आतंकवादियों पर फायरिंग कर रहे भारतीय जवानों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें 4 जवान घायल हो गए। वहीं मौका पाकर दो आतंकवादी वापस भाग निकले।

सैन्य सूत्रों का कहना है कि घायल जवानों को तुरंत सैन्य अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं सेना का कहना है कि मारे गए तीनों आतंकवादियों के शव अभी भी सीमा पार पड़े हुए हैं। पाकिस्तान सैनिकों ने अभी तक उन्हें नहीं उठाया है। सैन्य अधिकारी ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान इस तरह की साजिश रच रहा है।

हमने पहले ही जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दे दिए हैं। हमारे जवान पाकिस्तान की हर नापाक साजिश को इसी तरह नाकाम करेंगे। उन्होंने कहा कि योजना कामयाब न होने पर पाकिस्तानी सैनिकों ने रात को गोलीबारी का सिलसिला रोक दिया था।

About Aditya Jaiswal

Check Also

आज का राशिफल: 30 अप्रैल 2024

मेष राशि:  आज आपके लिए दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी। आप बिजनेस को लेकर ...