Breaking News

 केक काटकर कार्यकर्ताओं ने मनाया शिवपाल यादव का जन्मदिन 

चंदौली। जनपद के प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया चंदौली के जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने जनपद के जिला कार्यालय पर केक काटकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया।

विदित हो कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव का जन्मदिन मंगलवार को पार्टी के कार्यालय पर बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष पारस यादव ने बताया कि पार्टी व राष्ट्रीय अध्यक्ष संपूर्ण समाज का तथा पूरे उत्तर प्रदेश का विकास चाहते हैं। और उन्होंने बताया कि विकास के रास्ते में किसी के भी आने पर वह बर्दाश्त नहीं करेंगे।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज के सरकार में बहू बेटी लड़कियां वह महिलाएं बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। आए दिन घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है तथा इस राज में प्रशासन भी अपने आप में ही मदमस्त है। जनपद की पुलिस व्यवस्था बिल्कुल ध्वस्त हो चुकी है। आए दिन घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी सीना ताने घूम रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव प्रभारी चंदौली भानु यादव के साथ बनारस के जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव तथा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य भवन यादव प्रभारी मुगलसराय सुभाष चंद्र अग्रवाल के साथ मिलकर सभी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर शिवपाल यादव का जन्मदिन मनाया।

इस अवसर पर गरीब महिलाओं में साड़ियां भी बांटी गई। एवं भोजन भी कराया गया। इस कार्यक्रम का संचालन चंदौली के जिलाध्यक्ष पारस यादव ने किया तथा कार्यक्रम में महिला सभा जिला अध्यक्ष मंजू मौर्या ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। तथा कार्यक्रम मे रामनाथ जिला प्रमुख महासचिव कृष्णा यादव (काजू) मिथिलेश यादव जिला महासचिव वंश नारायण सिंह प्रेमचंद्र वह छात्र नेता कुंदन यादव तथा चंदन यादव भी मौजूद रहे के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट-अमित कुशवाहा 

About reporter

Check Also

अभिनेत्री जोयिता चटर्जी का स्टाइलिश एथनिक अवतार

Mumbai। अभिनेत्री जोयिता चटर्जी (Joyita Chatterjee) जो क्लास ऑफ़ 2020, बालवीर और कई अन्य प्रोजेक्ट्स ...