Breaking News

महात्मा गांधी के प्रासंगिक संदेश

महात्मा गांधी के विचार केवल देश को स्वतन्त्र कराने तक सीमित नहीं थे। बल्कि उन्होंने अर्थव्यवस्था, स्व्च्छता, कृषि, ग्राम्य विकास शिक्षा जैसे अनेक विषयों पर मार्गदर्शक विचार दिए है। इसकी प्रासंगिकता आज भी बनी हुई है। इन्हीं विचारों के अनुरूप नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया था। इसके अलावा कृषि कानूनों के माध्यम से कृषि व किसानों की भलाई के लिए कार्य किया जा रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने गांधी दर्शन राजघाट में एक तीन सौ साथ डिग्री डोम थियेटर का उद्घाटन किया। विज्ञान मंत्रालय द्वारा तैयार यह थियेटर आज से आम जनता के लिए खुल गया है। महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में भी स्वतन्त्रता व जागरूकता की अलख जगाई थी। डॉ. हर्ष वर्धन ने अपनी दक्षिण अफ्रीका यात्रा का उल्लेख किया। कहा कि दक्षिण अफ्रीका में गांधी जी के विचार व सिद्धांत को आज भी बहुत सम्मान दिया जाता है।

गांधी जी की प्रेरणा से वहां के ग़रीब बच्चों को आधुनिक तरीके से शिक्षा दी जा रही हैं। विज्ञान व तकनीक पर भी महात्मा गांधी जी ने बहुत पहले विचार दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अपील पर हर देशवासी महात्मा गांधी के सपने को साकार करने हेतु स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे रहा है। डॉ. हर्ष वर्धन स्वयं प्रतिष्ठित चिकित्सक भी है। चिक्तित्स्क व स्वास्थ्य मंत्री के रूप में उन्होंने कहा कि इस स्व्च्छता अभियान से देश के स्वाथ्य क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है।

विज्ञान के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि दुनिया के किसी भी विकसित देश से कम नहीं है। उन्होंने जागरूकता में सहयोग के लिए मीडिया का भी आह्वान किया। कहा कि देश के नौजवानों तक गांधी जी का संदेश पहुंचाने का विज्ञान मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय का साझा प्रयास न केवल सार्थक सिद्ध होगा।

रिपोर्ट-डॉ. दिलीप अग्निहोत्री
डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

आईएएस में सीएमएस छात्र आदित्य ऑल इण्डिया टॉपर

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल अलीगंज कैम्पस के छात्र आदित्य श्रीवास्तव ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) ...