Breaking News

महाशिवरात्रि के अवसर पर 108 पार्थिव शिवलिंगो का हुआ विशाल रुद्राभिषेक

लखनऊ। महाशिवरात्रि के अवसर पर वेद विज्ञान पीठ के प्रबंधक पूज्य महंत रामदास एवं उत्तरी लखनऊ विधायक डॉ. नीरज बोरा, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक लखनऊ, उप्र राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की डॉ. प्रीति वर्मा के सहयोग से 11 मार्च 2021 गुरुवार को दोपहर 3:30 बजे से सीतापुर रोड पर स्थित रेवथी लान (सेवा हास्पिटल प्रांगण) में 108 पार्थिव शिवलिंगो पर विशाल रुद्राभिषेक किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को बताया गया कि आज देवाधिदेव शंकर एवं जगत माता जगदंबा के पावन विवाह महा महोत्सव के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला पुनीत उत्सव महाशिवरात्रि पड़ी है। इस पुनीत पर्व पर शिव और शक्ति एक होते हैं जिसके कारण चराचर जगत में एक विशेष प्रकार की सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस दिन देवाधिदेव शिव के रुद्र अवतार का अभिषेक करना अत्यंत कल्याण कारी होता है।

कार्यक्रम में वेद विज्ञान पीठ के राष्ट्रीय महासचिव धमेन्द्र पाण्डेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देव जनेजा, साध्वी डॉ. प्राची दीदी व श्रीमती वंदना, प्रदेश अध्यक्ष नीरज झा, संगठन महामंत्री संजय सिंह, राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती रजनी तिवारी व श्रीमति गायत्री देवी, शैलेंद्र शर्मा अटल, धर्मेन्द्र कुमार महासचिव वेद विज्ञान पीठ, देव जुनेजा उपाध्यक्ष वेद विज्ञान पीठ, नीरज झा वेद विज्ञान पीठ, पृथ्वी गुप्ता सभासद, दीपक मिश्रा सभासद, विनोद मौर्या सभासद, प्रदीप सभासद, अथर्व तिवारी युवा मोर्चा भाजपा, कुशाग्र राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, अरविंद निगम, नीरज तिवारी राजीव मेहरोत्रा राजेश सिंह सुशीला सिंह, राकेश सिंह, विमला, सतीश तिवारी पूनम तिवारी, तेज नारायण पाण्डेय, गीता पाण्डेय, धनंजय द्विवेदी. शोभा द्विवेदी, वीरेंद्र शुक्ला, उमाशंकर द्विवेदी, कामिनी द्विवेदी, सोनू निगम, शिवानी निगम व अन्य लोग शामिल हुए।

About Samar Saleel

Check Also

दुष्कर्म के बाद प्रदर्शन के दौरान हुई मारपीट पर छात्रों को किया गया सस्पेंड, 11 माह बाद हुई कार्रवाई

वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का विरोध और पीड़िता के लिए न्याय मांगने ...