Breaking News

संकल्प का अवसर है अमृत महोत्सव

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

भारत को कई सदियों तक विदेशी आक्रांताओं का शासन झेलना पड़ा। यह इतिहास का एक पहलू है। इसके दूसरे पहलू में भारतीयों की संघर्ष गाथा है। जिसने इन विदेशी आक्रांताओं को कभी चैन से बैठने नहीं दिया। इस दौर में भी अनेक हिस्सों में भारतीयों की स्वतन्त्र सत्ता संचालित होती रही।

स्वतन्त्रता के लिए  आंदोलनों व संघर्षों के सिलसिला तो अनवरत चलता रहा। भारत सांस्कृतिक रुप से कभी परतंत्र नहीं रहा। आक्रांताओं के अनवरत प्रयासों के बाद भी दुनिया की सबसे प्राचीन संस्कृति सभ्यता शाश्वत रूप में कायम है। करीब पचहत्तर वर्ष पूर्व भारत से विदेशी शासन भी समाप्त हुआ। इसे प्रेरणादायक उत्सव के रूप में मनाने का केंद्र सरकार ने निर्णय लिया।

आजादी का अमृत महोत्सव वर्तमान पीढ़ी में राष्ट्रीय चेतना का संचार करने वाला साबित होगा। इसका शुभारंभ एक बानगी की तरह रहा। पूरे देश में इस दिन उत्साह देखा गया। बारह मार्च का दिन का चयन स्वयं में प्रेरणादायक है। इस दिन महात्मा गांधी ने दांडी मार्च का शुभारंभ किया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि उस दौर में नमक भारत की आत्मनिर्भरता का एक प्रतीक था।

अंग्रेजों ने भारत के मूल्यों के साथ साथ इस आत्मनिर्भरता पर भी चोट की थी। भारत के लोगों को इंग्लैंड से आने वाले नमक पर निर्भर हो जाना पड़ा। गांधी जी ने देश के इस पुराने दर्द को समझा,जन जन से जुड़ी उस नब्ज को पकड़ा।  देखते ही देखते ये आंदोलन हर एक भारतीय का आंदोलन बन गया। हर एक भारतीय का संकल्प बन गया। मोदी ने नमक के भारतीय विचार का भी उल्लेख किया।

कहा कि हमारे यहाँ नमक का मतलब है ईमानदारी भी है। इसमें निष्ठा व वचनबद्धता का समावेश होता है। राष्ट्र के लिए नमक बनाने की यात्रा भी इस विचार की प्रतीक थी। आत्मनिर्भर भारत के विचार में स्वतन्त्रता भी शामिल है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे यहां नमक को कभी उसकी कीमत से नहीं आँका गया। हमारे यहाँ नमक का मतलब है ईमानदारी,विश्वास, वफादारी है। इसको चरितार्थ किया गया। नमक हमारे यहाँ श्रम और समानता का प्रतीक है।

आज़ादी का अमृत महोत्सव ही आज़ादी की ऊर्जा का अमृत बनेगा। यह स्वाधीनता सेनानियों से प्रेरणा लेने व आत्मनिर्भरता बनने का भी अमृत है। आत्मनिर्भर भारत अभियान को नरेंद्र मोदी ने नए कलेवर के साथ प्रारंभ किया है। कुछ ही समय में इसके सकारात्मक परिणाम भी दिखने लगे है। रक्षा स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में तो भारत का लोहा दुनिया मान रही है। लेकिन इसके लिए राष्ट्रीय स्वाभिमान का जागरण भी आवश्यक है।

हमको अपने देश के महापुरुषों से प्रेरणा लेनी होगी। नरेंद्र मोदी ने कहा भी  अंडमान में नेताजी सुभाष ने देश की पहली आज़ाद सरकार बनाकर तिरंगा फहराया था। यह प्रकरण उपेक्षित था। उस विस्मृत इतिहास को वर्तमान सरकार ने भव्य आकार दिया है। अंडमान निकोबार के द्वीपों को स्वतन्त्रता संग्राम के नामों पर रखा गया है। जालियाँवाला बाग स्मारक, पाइका आंदोलन स्मारक आदि   पर काम किया गया।  बाबा साहेब से जुड़े स्थान दशकों से उपेक्षित थे। वर्तमान केंद्र सरकार ने उसका भी विकास देश ने पंचतीर्थ के रूप में किया गया।

About Aditya Jaiswal

Check Also

‘जब तक प्रज्ज्वल को वापस नहीं ले आते, तब तक हम रुकेंगे नहीं’, ब्लू कॉर्नर नोटिस पर बोले गृह मंत्री

बंगलूरू:  कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने शुक्रवार को कहा कि हासन से सांसद ...