Breaking News

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

औरैया। जिले के सदर क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार अज्ञात युवक की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों से गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर बाद औरैया जिले की सीमा पर स्थित जालौन जिले के शंकरपुर चौकी क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला।

जानकारी पर पहुंची चौकी पुलिस ने तत्काल युवक को चिंताजनक हालत में 50 शैय्या युक्त जिला अस्पताल औरैया भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही युवक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने बताया कि मृतक युवक की बाइक में मिले कागज में बाइक मालिक राज कुमार पुत्र पन्ना लाल निवासी मोहल्ला गोविंद नगर औरैया लिखा है।

लेकिन राज कुमार को जानने वालों ने शव की शिनाख्त राज कुमार के रूप में नहीं की है। उन्होंने बताया कि मृतक कौन है इसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। जिसके नाम बाइक है उसे बुलाया गया है, तभी स्पष्ट हो सकेगा कि मरने वाला कौन है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर मोरचरी भिजवा दिया गया है। साथ ही उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

रिपोर्ट-शिव प्रताप सिंह सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अमेठी लोकसभा प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के समर्थन में किया रोड शो

• अपने खास अंदाज से जायस निवासियों पर किशोरी लाल शर्मा को जिताने की अनोखी ...