Breaking News

भाजपा के नीलू सिंह बने खीरों ब्लॉक प्रमुख

खीरों/रायबरेली। खीरों ब्लॉक पर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मतदान शुरू हुआ तो सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी रहे। यहां भाजपा से नीलू सिंह उर्फ अनिल सिंह और सपा से उमाशंकर यादव के बीच कड़ा मुकाबला है। खीरों ब्लाक में भाजपा प्रत्यासी के और सपा प्रत्यासी के समर्थक आमने-सामने आ गए।

जिससे काफी नोक झोंक हुई। खीरों थाना प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर प्रजापति ने समझ बुझ के साथ जब पुलिस बल जुटा तो सभी भाग निकले। खीरों ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी नीलू सिंह उर्फ अनिल सिंह को 67 वोट मिले,जबकि उनके सामने सपा प्रत्यासी उमाशंकर यादव को सिर्फ 10 मत प्राप्त हुए। भाजपा के नीलू सिंह उर्फ अनिल सिंह ब्लॉक प्रमुख बन गए हैं।

खीरों ब्लॉक से भाजपा के नीलू सिंह बने ब्लॉक प्रमुख। खीरों ब्लॉक प्रमुख बने भाजपा के नीलू सिंह उर्फ अनिल सिंह ने सपा के उमाशंकर यादव को भारी अंतर से हराया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। नीलू सिंह की जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर। चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ ब्लॉक प्रमुख का चुनाव।

रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

बहू को स्टेशन से लेने जा रहा था परिवार, अनियंत्रित स्कॉर्पियों डिवाइडर से टकराई; पांच लोग घायल

आजमगढ़:  आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कैथीशंकरपुर स्थित ओवरब्रिज पर मंगलवार को अनियंत्रित ...