Breaking News

अनिल राजभर, कपिल देव और स्वाति सिंह ने दी दिवंगत कल्याण सिंह को श्रद्वांजलि


लखनऊ। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री अनिल राजभर, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल तथा महिला कल्याण एवं बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मन्त्रीगण ने शोक संतप्त परिजनों व शुभचिंतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है। प्रदेश की महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा के पूर्व उन्हें पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।

दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

इंडस्ट्री और स्वरोजगार के लिए स्किल आवश्यक- प्रो संत शरण मिश्र

अयोध्या। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में पीएम उषा के साफ्ट कंपोनेंट के अन्तर्गत आईईटी ...