Breaking News

आफिया सिद्दीकी… आतंक की दुनिया का वो नाम जिससे कई सरकारें कांप उठती हैं, क्या जानते हैं आप इस Lady Al-Qaeda को ?

अमेरिका के टेक्सास में एक पाकिस्तानी आतंकी ने यहूदी मंदिर पर हमला कर चार लोगों को बंधक बना लिया है। इन यहूदियों के बदले उसने आफिया सिद्दीकी को रिहा करने की मांग की है।

आफिया को अमेरिकी सैन्य अधिकारियों के खिलाफ साजिश रचने और उन पर जानलेवा हमले कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। न्यूयॉर्क कोर्ट के फैसले के बाद उन्हें 86 साल की जेल सजा सुनाई गई।

एक खूंखार आतंकी के तौर पर पहचानी जाने वाली आफिया को लेडी अलकायदा के नाम से भी जाना जाता है। पाकिस्तानी नागरिक और पेशे से न्यूरोसाइंटिस्ट आफिया ने एक समय FBI की नाक में भी दम करके रख दिया था। आफिया सिद्दीकी मेसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से न्यूरोसाइंस में पीएचडी है।

आफिया का दूसरा नाम लेडी अलकायदा भी है। यह नाम उसे ऐसे ही नहीं दिया गया। दरअसल, आफिया पर अलकायदा से जुड़े होने का अरोप है। वह एक-दो नहीं कई बड़ी आतंकी घटनाओं के पीछे रही है। उस पर अफगानिस्तान में अमेरिकी खुफिया एजेंट, सैनिकों व अमेरिका में रह रहे पाकिस्तान के पूर्व एंबेसडर हुसैन हक्कानी को मारने का आरोप है।

About News Room lko

Check Also

उप-प्रधानमंत्री डार अगले सप्ताह जाएंगे चीन; सऊदी अरब के प्रिंस सलमान ने टाली पाकिस्तान की यात्रा

सऊदी अरब के प्रिंस वली अहद मोहम्मद बिन सलमान अब पाकिस्तान नहीं आ रहे हैं। ...