Breaking News

बिधूना : जातीय धुर्वीकरण पर ज़ोर; चुनावी रण में राजा संजय सिंह की हुई एंट्री

औरैया। क्षेत्र मतदान की तिथि नज़दीक आने के साथ ही सभी दल सजातीय ध्रुवीकरण करते हुए अन्य जातियों में सेंधमारी में जुट गई है। इधर चुनाव में रुरुकला के राजा संजय सेंगर की भी एंट्री हो गयी है। उन्होने अपने समर्थकों और समाज के लोगों के साथ बैठक कर, बसपा प्रत्याशी गौरव रघुवंशी के पक्ष में मैदान में उतरने का निर्णय लिया है। राजा संजय सिंह  का क्षेत्र और कई गांवों में प्रभाव है।

ज़मीन विवाद में विरोध के बाद थे आहत 

स्टेट रुरुकला के राजा संजय सिंह बरेली में रहते थे। रुरुकला में  उनकी कुछ भूमियों पर गांव के ही शाक्य समाज के एक व्यक्ति ने अवैध कब्ज़ा कर रखा है। उसे खाली कराने के लिए कई प्रयास किए गए। राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों ने नापजोख के बाद, उसकी चौहद्दी बना दी है। आरोप है कि विधायक विनय शाक्य के भाई देवेश शाक्य और शाक्य समाज के कुछ नेताओं के दखलंदाजी के चलते, उन्हें अपनी ही भूमि पर कब्ज़ा नही मिल रहा है और वह कुर्क चल रही हैं। नापजोख के समय हुए विवाद में उनके पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ पुलिसिया कार्यवाही भी हुई और उन्हें जमानत तक करानी पड़ी। जिसके चलते, राजा संजय सिंह विधायक शाक्य परिवार और शाक्य समाज से बहुत ही आहत चल रहे थे।

इस बार जातीय धुर्वीकरण पर हर प्रत्याशी दे रहा है ज़ोर

इसी के चलते बसपा प्रत्याशी गौरव रघुवंशी ने भी कमर कस कर अपने समाज को भी जोड़ने और चुनाव जीतने के लिए अपने पूरे प्रयासों से लगे हुए हैं। आहत होकर उनके समाज के लोग भी उनके प्रति झुकाव देखने को काफी हद तक तैयार दिखाई दे रहे हैं।

रिपोर्ट- अनुपमा सेंगर

About reporter

Check Also

75 गरीब बच्चों को पढ़ाने वाले सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव छठवीं बार नई दिल्ली में होंगे सम्मानित

अयोध्या, (जय प्रकाश सिंह)। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय अयोध्या (Inspector General of Police Office, Ayodhya) में ...