Breaking News

एपी सेन में रविन्द्र प्रतिमा का लोकार्पण

लखनऊ। रविन्द्र नाथ टैगोर जयंती पर एपी सेन इंटर कॉलेज में उनकी प्रतिमा का लोकार्पण पूर्व प्राचार्या विनीता सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने रविन्द्र संगीत पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कॉलेज की प्राचार्या उशोषी घोष ने कहा कि राष्ट्र कवि रविन्द्र नाथ टैगोर के विचार, साहित्य व संगीत सदैव प्रासंगिक रहेंगे।

महान कवि होने के साथ ही देशभक्त चित्रकार,उपन्यासकार कहानी लेखक,शिक्षाविद् और दर्शनशास्त्री भी थे। उन्होंने दुनिया में भारतीय संस्कृति के ज्ञान को फैलाया है। उनके रविन्द्र संगीत में दो गीत विशेष रूप से प्रतिष्ठित हुए। क्योंकि ये गीत दो देशों के राष्ट्रगान हैं।

जन मन गण भारत का राष्ट्रगान है। और आमार सोनार बांग्ला बांग्लादेश का राष्ट्रगान है। साहित्यिक रचना गीतांजलि के लिये 1913 में नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रबंध समिति सचिव अमलेंदु दत्ता, प्रो. राकेश श्रीवास्तव, शिवानी दुबे के अलावा कॉलेज की शिक्षिकाएं व बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी।

About Samar Saleel

Check Also

दिव्यांगजनों के समावेशन और सशक्तिकरण हेतु डीएसएमएनआरयू एवं सक्षम ट्रस्ट के बीच ऐतिहासिक समझौता

लखनऊ। दिव्यांगजनों (Divyangjans) की उच्च शिक्षा (Higher Education) में भागीदारी (Participation) को प्रभावी बनाने, उनकी ...