Breaking News

गोमतीनगर : पूर्व मंत्री के घर में लगी आग

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर थाना क्षेत्र स्थित सपा सरकार में मंत्री रहे अहमद हसन के निजी आवास में बुधवार दोपहर अचानक भीषण आग लग जाने से हड़कंप मच गया। आग लगने से धुएं का काला गुबार देख लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर फौरन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची तब तक काफी सामान धू-धू कर जल गया। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक काफी सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल इस आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

गोमतीनगर पुलिस पूरे मामले की

गोमतीनगर पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के लोहिया पार्क से जुगौली मार्ग पर सपा सरकार में मंत्री रहे अहमद हसन अपने परिवार के साथ रहते हैं। यहां दोपहर करीब ढ़ाई बजे अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना दोपहर 14ः40 बजे सूचना फायर कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना मिलते ही फौरन पुलिस और अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचा और आग बुझाई तब तक काफी सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से कारणों का पुलिस पता लगा रही है।

 

About Samar Saleel

Check Also

75 गरीब बच्चों को पढ़ाने वाले सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव छठवीं बार नई दिल्ली में होंगे सम्मानित

अयोध्या, (जय प्रकाश सिंह)। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय अयोध्या (Inspector General of Police Office, Ayodhya) में ...