Breaking News

Kailash Mansarovar : मौसम में सुधार के साथ ही हवाई यात्रा शुरू

खराब मौसम की वजह से तिब्बत में Kailash Mansarovar कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान नेपाल के पहाड़ी क्षेत्र में दो दिन पहले 1500 से ज्यादा श्रद्धालु फंस गए थे। हालांकि कल दोपहर के बाद से थोड़ी राहत महसूस की जा रही है। अब मौसम थोड़ा ठीक होने से हवार्इयात्रा शुरू हो गर्इ है। इसी बीच सिमिकोट हवाई अड्डे से लगभग एक दर्जन उड़ानों की अनुमति दी गर्इ थी।

Kailash Mansarovar : लगातार बारिश की वजह से भूस्खलन

हवाई यात्रा शुरू होने के बाद सिता एयर अकेले सिमिकोट से 91 यात्रियों को ले गर्इ। जबकि कुल 250 यात्री को सुरक्षित निकाल लिया गया है। अभी तिब्बत में करीब 1,000 से अधिक यात्री हैं। बता दें कि बीते दो दिनों कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान ख़राब मौसम के चलते नेपाल-चीन सीमा पर लगातार बारिश की वजह से भूस्खलन हो रहा था। जिसमें तक़रीबन 1500 से ज्यादा श्रद्धालु फंसे गए थे। जिनमें 2 की मौत हो गयी थी।

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 01 मई 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में अपने बॉस ...