Breaking News

लेखपाल संघ का मनाया गया स्थापना दिवस, संगठन के इतिहास पर डाला गया प्रकाश

बिधूना। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की स्थापना के 61 वर्ष पूर्ण होने पर तहसील सभागार में सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के इतिहास पर चर्चा के साथ संस्थापक स्व. मुरारी लाल शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके संघर्षो को याद किया गया।

लेखपाल संघ के स्थापना दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व लेखपाल एवं #लेखपाल संघ के खंडमंत्री कप्तान सिंह यादव ने कहा कि 61 वर्ष पूर्व पटवारियों को बर्खास्त कर दिया गया था। जिसके बाद लेखपाल नाम से भर्ती की गयी थी। बताया कि 14 नवम्बर 1962 को स्व. मुरारी लाल शर्मा के नेतृत्व में लेखपाल संघ की स्थापना की गयी थी।

जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि स्थापना दिवस को समारोह पूर्वक मनाने का उद्देश्य युवा पीढ़ी को संघ के संस्थापकों के बलिदानों को अवगत कराना है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संघ के तहसील अध्यक्ष योगेश शाक्य ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में काम कर रहे व्यक्ति की समस्याएं तभी हल हो सकेंगी, जब वह संगठन से जुड़े हों। हम जब तक संगठित नहींे होंगे, तब तक हमारी कोई सुनने वाला नहीं होगा। इसी उद्देश्य के साथ 61 वर्ष पूर्व स्व. मुरारी लाल शर्मा के नेतृत्व में लेखपाल संघ की स्थापना की गयी थी।

इस मौके पर तहसील उपमंत्री विमलेन्द्र कुमार, लेखापरीक्षक महेन्द्र कुमार, राज बहादुर शाक्य, प्रवीण कुमार, शैलेन्द्र कुमार, तरूण राज सिंह कुशवाह, भूपेन्द्र कुमार, रोहित कुमार, शिवेन्द्र कुमार, अवनीश कुमार, प्रियंका राठौर, प्रतिमा व लक्ष्मी जादौन आदि लेखपाल मौजूद रहे।

रिपोर्ट – संदीप राठौर चुनमुन/राहुल तिवारी

About Samar Saleel

Check Also

अवध विवि में छात्र-छात्राओं के पर्सनालिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन

• पर्सनालिटी डेवलपमेंट आत्मविश्वास को मजबूत करता है-घनश्याम सिंह अयोध्या। डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ...