Breaking News

भीषण गर्मी के लिए हो जाए तैयार, पारा 44 डिग्री के पार

भीषण गर्मी के लिए तैयार हो जाएं। सूरज तपने लगा है। अप्रैल में ही शनिवार को पारा 44 डिग्री के पार हो गया है। न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री का उछाल आया है। ऐसे में अब रात में भी गर्मी पसीने छुड़ाएगी।

मौसम विभाग के मुताबिक 19 अप्रैल से बदलाव हो सकता है। 21 अप्रैल तक बादल छाए रहेंगे। दिन में एक या अधिक बार तेज हवाओं, अंधड़ के साथ बारिश हो सकती है।

तापमान में तीन से पांच डिग्री की गिरावट आने के आसार हैं। दोपहर में गर्म हवाएं भी चलेंगी। रात में आंधी-बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। जहां सुबह तेज धूप से हुई। दोपहर तक हाल बुरा होगा। अभी भी रविवार को तेज धूप में त्वचा के झुलसने का एहसास हुआ। साथ में गर्म हवाओं के थपेड़े भी लगे।

वहीं रविवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी के साथ 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

इससे पहले यह दोनों तापमान क्रमश 42.0 और 22.6 दर्ज किया गया था। सुबह दस बजे के बाद ही सूर्य के तीखे तेवर के कारण पसीने छूटने लगे। तपिश के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। गर्मी के तेवर और ज्यादा तीखे हो गए। दोपहर को आसमान से आग बरसी। चिलचिलाती धूप और हवा में बढ़ी तपिश ने पारे को 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा दिया।

About News Room lko

Check Also

पांच जिलों के 300 लकड़ी कारोबारी आए रडार पर, अब राज्य कर की जांच टीम जांचेगी दस्तावेज

मुरादाबाद:  मुरादाबाद मंडल के पांच जिलों में 300 लकड़ी कारोबारी राज्यकर की जांच एजेंसी के ...