Breaking News

मुंबई इंडियंस की हार के बाद सुनील गावस्कर का बड़ा बयान , कहा रोहित शर्मा को करना चाहिए…

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर को लगता है कि मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को एक ब्रेक ले लेना चाहिए। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस इस सीजन में काफी संघर्ष करती नजर आ रही है।

स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए गावस्कर ने कहा, ‘मैं मुंबई इंडियंस के बैटिंग ऑर्डर में कुछ बदलाव देखना चाहूंगा। सही कहूं तो मैं चाहता हूं कि कुछ समय के लिए रोहित शर्मा भी एक ब्रेक ले लें और खुद को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए फिट रखें।

इसके बाद वह आखिरी के कुछ मैचों के लिए वापसी कर सकते हैं। लेकिन फिलहाल उन्हें एक छोटे से ब्रेक की सख्त जरूरत है। वह फिलहाल काफी ज्यादा बेचैन लग रहे हैं। हो सकता है कि वह इस समय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बारे में सोच रहे हों, मुझे नहीं पता।’

इतना ही नहीं मुंबई इंडियंस के लिए तो आईपीएल 2022 भी बहुत खराब गया था। रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन में 35 मैचों के बाद सातवें पायदान पर है।

मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर मुंबई इंडियंस को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 55 रनों से हार का सामना करना पड़ा। 2017 के बाद से रनों के लिहाज से यह मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी हार थी। मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और खुद कप्तान रोहित शर्मा अपेक्षानुसार बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे हैं।

 

About News Room lko

Check Also

वेटलिफ्टिंग में दस लिफ्टर डोप में फंसे, पदक के लिए प्रतिबंधित शक्तिवर्धक ड्रग्स का प्रयोग किया

पदक और नौकरी के लिए खेलों में प्रतिबंधित शक्तिवर्धक ड्रग्स का चलन कम होने का ...