Breaking News

बेहद फिट दिखते हैं बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह, जानें उनका फिटनेस सीक्रेट और डाइट प्लान

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह बहुत मस्कुलर और फिट दिखते हैं। रणवीर बॉलीवुड के फिटेस्ट एक्टर्स में से एक हैं। फैंस उनके सिक्स पैक एब्स और टोंड बॉडी के कायल हैं। वे अपनी फीजिक को मेनटेन रखने के लिए नियमित तौर पर वर्कआउट और एक्सरसाइज करते हैं। रणवीर फैंस को फिटनेस के लिए प्रेरित करने के लिए सोशल मीडिया पर भी पोस्ट शेयर करते रहते हैं। आइये जानते हैं उनके फिटनेस सीक्रेट और डाइट प्लान के बारे में।

क्या है रणवीर सिंह का फिटनेस सीक्रेट?

रणवीर उन लोगों में से हैं, जो फिटनेस को लेकर दीवाने होते हैं। उन्हें फिटनेस के मामले में किसी भी प्रकार का समझौता करना पसंद नहीं है। रणवीर फिट रहने के लिए अपनी मेंटल हेल्थ पर भी उतना ही काम करते हैं, जितना कि फीजिकल हेल्थ को मेनटेन करने में करते हैं। मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए वे हंसने के साथ ही अपने विचारों को सकारात्मक रखते हैं। अपने फिगर को मेनटेन रखने के लिए रणवीर जिम में घंटों तक जाकर पसीने बहाते हैं।

कैसी एक्सरसाइज करते हैं रणवीर?

गली बॉय के नाम से जाने वाले रणवीर सिंह को एक्सरसाइज करना काफी पसंद है। खासकर वे हाई इंटेंसिटी वर्कआउट करना बेहद पसंद करते हैं। रणवीर इसके लिए जिम में हेवी वर्कआउट के साथ ही वेट लिफ्टिंग भी करते हैं। वे जिम जाकर नियमित तौर पर एक्सरसाइज करते हैं, जिसमें वे कम से कम एक घंटे की कार्डियो एक्सरसाइज भी करते हैं। वे अपने वर्कआउट में 25 मिनट की मोबिलिटी ड्रिल के साथ ही पुलअप्स, पुशअप्स, स्क्वैट्स, डेडलिफ्ट और बर्पी जैसी एक्सरसाइज करना काफी पसंद करते हैं।

रणवीर कपूर का डाइट प्लान

रणवीर खाने-पीने में अनुशासन का पालन करते हैं। वे जंक और फास्ट फूड्स खाने से बचते हैं। रणवीर नाश्ते में उबले अंडे, फल और ओट्स आदि खाना पसंद करते हैं। वहीं, लंच में भी वे साधारण डाइट जैसे चावल, दाल, हरी सब्जियां और रोटी आदि खाते हैं। अपनी डाइट में वे कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा को काफी कम रखते हैं। रणवीर मीठी चीजें खाने से पूरी तरह से परहेज करते हैं।

About News Desk (P)

Check Also

पद्मश्री आनंद कुमार द्वारा निर्देशक प्रदीप खेरवार, कशिका कपूर, अनुज सैनी अभिनीत फ़िल्म “आयुष्मति गीता मैट्रिक पास” का पोस्टर रिलीज

मुम्बई। सुपर 30 के फाउंडर पद्मश्री आनंद कुमार ने प्रदीप खेरवार द्वारा निर्देशित कशिका कपूर ...