Breaking News

विकसित भारत 2047 से सभी को परिचित होना जरूरी: डाॅ सुरेन्द्र मिश्र

• विकसित भारत-2047 से विद्यार्थी हुए रूबरू

अयोध्या। डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग एवं आईईटी संस्थान के कम्पयूटर सांइस विभाग में छात्र-छात्राओं को विकसित भारत-2047 से जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के समूह को 13-13 की संख्या में तीन समूहों में बांटा गया।

विकसित भारत 2047 से सभी को परिचित होना जरूरी: डाॅ सुरेन्द्र मिश्र

इसमें प्रत्येक समूह के विद्यार्थियों को कार्यक्रम के संयोजक डाॅ सुरेन्द्र मिश्र एवं विशेषज्ञ इंजीनियर पारितोष त्रिपाठी एवं इंजीनियर शाम्भवी मुद्रा शुक्ला ने बताया कि वर्ष 2047 तक शिक्षा, प्रौद्योगिकी, कृषि, स्वास्थ्य, संस्कृति के साथ अन्य क्षेत्रों में भारत को उन्नत बनाना है। इसमें सभी की भागीदारी होनी चाहिए। इससे आत्म निर्भर बना जा सकता है।

👉गणित सभी विषयों की जननी हैः प्रो प्रतिभा गोयल

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विकसित भारत-2047 अपने विचार लिखने के लिए लाॅगिन प्रक्रिया से अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त उन्हें प्रारूप पूरित किए जाने की प्रक्रिया से रूबरू कराया गया।

विकसित भारत 2047 से सभी को परिचित होना जरूरी: डाॅ सुरेन्द्र मिश्र

इस अवसर पर कम्पयूटर सांइस के डाॅ लोकेन्द्र उमराव, डाॅ संजय चैहान, डाॅ अनुराग सिंह, डाॅ रामानन्दन त्रिपाठी, डाॅ आरएन पाण्डेय, डाॅ अनिल कुमार विश्वा, डाॅ अंकित मिश्रा मौजूद रहे।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

देश की जनता कह रही, जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे- योगी

• मुख्यमंत्री योगी ने लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी के धौरहरा लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को ...